in

वाह रे पाकिस्तान! आफत में पोलियो का टीका लगाने वाले कर्मियों की जान; जानें हुआ क्या – India TV Hindi Today World News

वाह रे पाकिस्तान! आफत में पोलियो का टीका लगाने वाले कर्मियों की जान; जानें हुआ क्या – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
पाकिस्तान में बंदूक के साए में पोलियो का टीकाकरण

पेशावर: पाकिस्तान का अंदरूनी हाल कैसा है इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि जिस बीमारी पर दुनिया के तमाम मुल्क काबू पा चुके हैं पाकिस्तान ने उसे खत्म ही नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान अब भी इस बीमारी से संघर्ष कर रहा है और यह बीमारी है पोलियो। सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि यहां उन लोगों को निशाना बनाया जाता है जो पोलियो उन्मूलन के लिए काम करते हैं।

#

पोलियो कर्मियों को किया गया अगवा

ऐसा ही ताजा मामला पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सामने आया है। यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो का टीका लगाने वाले दो कर्मियों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस घटने के बारे में जानकारी दी है।  किसी भी समूह ने अभी तक अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पोलियो कर्मियों को बस से उतारा

पोलियो का टीका लगाने वाले कर्मियों की पहचान मुहम्मद आसिफ और रजा मुहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों को हथियारबंद लोगों ने कुलाची से डेरा इस्माइल खान जा रही एक यात्री बस से उतारा और फिर अज्ञात स्थान पर ले गए। पोलियो कर्मियों  के साथ आगे क्या हुआ है इस बारे में कोई जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान में बंदूक के साए में पोलियो का टीकाकरण

Image Source : AP

पाकिस्तान में बंदूक के साए में पोलियो का टीकाकरण

क्या कहते हैं आंकड़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी महामारी बना हुआ है।  पिछले 12 सालों में पोलियो अभियान में 109 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। कई लोगों का अपहरण हुआ है। पोलियो अभियान से जुड़े 284 लोगों की पाकिस्तान में हत्या हो चुकी है, इसमें 166 पुलिसकर्मी और 87 हेल्थ वर्कर हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान में बड़ा अटैक, पुलिस बस को बनाया गया निशाना; 3 पुलिसकर्मियों की मौत कई घायल

ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी, बोले ‘परमाणु हथियारों को भूल जाओ नहीं तो करेंगे हमला’

Latest World News



[ad_2]
वाह रे पाकिस्तान! आफत में पोलियो का टीका लगाने वाले कर्मियों की जान; जानें हुआ क्या – India TV Hindi

#
iPhone चीन में क्यों बनते हैं? टिम कुक ने खोला राज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान Today Tech News

iPhone चीन में क्यों बनते हैं? टिम कुक ने खोला राज, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान Today Tech News

ED की बड़ी कार्रवाई: एम्बी वैली सिटी के पास 707 एकड़ जमीन कुर्क, 1460 करोड़ है कीमत – India TV Hindi Politics & News

ED की बड़ी कार्रवाई: एम्बी वैली सिटी के पास 707 एकड़ जमीन कुर्क, 1460 करोड़ है कीमत – India TV Hindi Politics & News