[ad_1]
कथित ऑडियो मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले एसएसपी पटियाला को छुट्टी पर भेज दिया गया है।
पंजाब के पटियाला के SSP वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह एसएसपी संगरूर सरताज सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
.
14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव से पहले पटियाला के पुलिस अधिकारियों की कथित ऑडियो वायरल हुई थी, जिसे लेकर आज (10 दिसंबर) को होने के मामले की आज (बुधवार) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (HC) में सुनवाई होगी।
इस दौरान अदालत में इलेक्शन कमीशन से पुलिस अधिकारियों की कथित ऑडियो की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अब सुनवाई से पहले ही पटियाला एसएसपी पर कार्रवाई की गई है।
वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी पार्टियों शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
एसएसपी वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह सरताज सिंह को पटियाला का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
पटियाला पुलिस का एक ऑडियो सामने आया था पटियाला पुलिस से जुड़ा एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह एक कॉन्फ्रेंस कॉल की रिकॉर्डिंग है, जिसमें कथित तौर पर पटियाला के SSP वरुण शर्मा और अन्य DSP अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही थी। इस ऑडियो में SSP की आवाज में कहा गया है कि विपक्षी उम्मीदवारों (खासकर शिरोमणि अकाली दल ) के नामांकन को रोकने के लिए “धक्कामुक्की” (दबाव या बल प्रयोग) करनी है।
यह ऑडियो अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पर पटियाला पुलिस ने कहा था कि वायरल ऑडियो फेक है और एआई-जनरेटेड है। फिर मामला हाईकोर्ट पहुँचा था।

पंचायत समिति के चुनाव में AAP के 195 उम्मीदवार निर्विरोध जीते पंजाब में पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव अभी 4 दिन शेष हैं। वहीं वोटिंग से पहले ही आम आदमी पार्टी के 195 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। इनमें अमृतसर की 3, तरनतारन की 12 जिला परिषद की सीटें हैं, जबकि पंचायत समिति की 180 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। इनमें तरनतारन की 98, अमृतसर की 67, होशियारपुर की 17 और मालेरकोटला की 2 सीटें शामिल हैं।
हम इक खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…
[ad_2]
वायरल ऑडियो मामले में SSP पटियाला छुट्टी पर भेजे गए: HC में सुनवाई से पहले एक्शन, आज इलेक्शन कमीशन दाखिल करेगा जवाब – Mohali News
