वाटिका टावर में बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]


सेक्टर 89 स्थित एमआरजी मेरिडियन सोसाइटी के आवंटियों ने शनिवार को सेक्टर 54 स्थित वाटिका टावर में बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने घरों की मांग कर रहे थे। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ नारे लगाए और सरकार से न्याय की गुहार लगाई। फ्लैट खरीदारों का कहना था कि खरीदारी की शर्तों के अनुसार सितंबर 2023 में उन्हें अपने घरों के पजेशन मिल जाने चाहिए थे , मगर प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हुआ है। शनिवार को पहले उन्हें बैठक के लिए बुलाया गया था मगर बाद में मना कर दिया गया। प्रोजेक्ट कार्यालय के बाहर खरीदारों ने इस वजह से प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट के 750 आवंटी हैं। जिन्होंने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रेरा आदि अथॉरिटी को भी अपनी शिकायत दे रखी है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अभी तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। अपने घरों की पूरी कीमत देने के बाद भी उन्हें किराए के घर में रहना पड़ रहा है। यह प्रोजेक्ट अफॉर्डेबल हाउसिंग के तहत आता है।

[ad_2]
वाटिका टावर में बिल्डर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन