वसुंधरा राजे का कल सियासी शक्ति प्रदर्शन, BJP विधायकों की सतीश पूनिया को दो टूक- सालासर जाएंगे


ऐप पर पढ़ें

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कल 4 मार्च को जन्मदिन है। वसुंधरा राजे समर्थक विधायक गोपीचंद मीना ने कहा-‘मैं कल जाऊंगा सालासर’। जबकि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा-‘कल देखना दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, हमे तो पता ही नहीं, कल भाजपा का प्रदर्शन भी है। बता दें कल ही भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा विधायकों को प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश दिए है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस साल अपना जन्मदिन आठ मार्च की बजाय चार मार्च को ही मनाएंगी। उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए सालासर धाम को चुना है। दरअसल वसुंधरा राजे के जन्मदिन आठ मार्च को होली पड़ रही है। इसे देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन चार मार्च को ही मनाने का फैसला किया है। जबकि बीजेपी ने चार मार्च को अशोक गहलोत के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है।

जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन

वसुंधरा के जन्मदिन को चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। वसुंधरा अपने जन्मदिन के मौके पर सालासर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। सालासर धाम में जन्मदिन के मौके पर सासंद दुष्यंत सिंह,सांसद राहुल कस्वा,प्रताप सिंह सिंधवी, नरेंद्र नागर,कालीचरण सर्राफा,अशोक परनामी, युनुस खान, दिनेश जोशी,राम सिंह कस्वा सहित अनेक राजे समर्थक नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले वसुंधरा राजे ने अपना जन्मदिन कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के केशवराय जी के मंदिर में मनाया था। उस समय उसमें करीब 50 विधायकों के शामिल होने की चर्चा थी। सालासार में जन्मदिन मनाने की वसुंधरा की घोषणा ने राजनैतिक गलियारे में चर्चाओं को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले वसुंधरा खेमा अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। इसे राष्ट्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

वसुंधरा के जन्मदिन पर ही बीजेपी का प्रदर्शन

बता दें, कल 4 मार्च को वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन मनाएंगी उसी दिन चार मार्च को बीजेपी ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की अपील की है.इसमें राज्य में पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जैसे ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे राजस्थान बीजेपी में वसुंधरा विरोधी गुट की सक्रिय होने के रूप में देखा जा रहा है।

.


What do you think?

अश्नीर ग्रोवर ड्राइव करते हैं फरारी 296, पोर्श की तुलना में इसे ‘जेब पर भारी’ कहते हैं

वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर चूरू स्थित सालासर बालाजी धाम में रैली