[ad_1]
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बर्ड फ्लू (हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा) तेजी से फैल रहा है। जंगली पक्षियों और मुर्गी फार्मों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में 18 नवंबर तक 107 जगहों पर बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
बर्ड फ्लू के कारण सितंबर से अब तक अमेरिका और कनाडा में करीब 1 करोड़ 60 लाख मुर्गियां मारनी पड़ी हैं। सितंबर से नवंबर तक 26 यूरोपीय देशों में जंगली पक्षियों में 1,443 फ्लू के मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल से 4 गुना ज्यादा और 2016 के बाद सबसे अधिक है।
जर्मनी में तीन साल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, फ्रांस ने अक्टूबर में ही पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…
इमरान की बहन बोलीं-भाई को नुकसान पहुंचाया तो बुरा होगा: पहले भी जान लेने की कोशिश की जा चुकी; कल अमेरिका में प्रदर्शन की तैयारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर और PM शहबाज शरीफ को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर इमरान को कुछ भी हुआ तो कोई नहीं बचेगा।
नोरीन ने कहा-हमने चार-पांच हफ्ते से इमरान से बात नहीं की है। उनसे मिले नहीं है, उन्हें देखा तक नहीं है। इस वजह से हमें उनकी फिक्र है क्योंकि पहले भी उनकी जान लेने की कोशिश की जा चुकी है। इमरान को नुकसान पहुंचाने की कोई सोचे भी ना, अगर किसी ने कोशिश भी की तो यकीन करें, कोई भी नहीं बचेगा।
नोरीन ने आगे कहा कि ये लोग ऊपर बैठे हैं, इनके पास ताकत है, तो ये सोचते हैं कि वो सब कर सकते हैं और हम कुछ नहीं कर पाएंगे। ये सरकार जुल्म कर रही है। पाकिस्तान में आर्मी चीफ आसिम मुनीर का शासन हिटलर के शासन से भी बदतर है। पूरी खबर पढ़ें…
ट्रम्प ने बाइडेन के 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स रद्द किए: बोले- इन पर मशीन से दस्तखत थे, पूर्व राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं थी, इसलिए ये अवैध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में जारी किए गए 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द कर दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर इसकी जानकारी दी।
ट्रम्प ने का दावा है कि ये सभी ऑटोपेन (मशीन से किए गए साइन) से साइन किए गए थे, जो बिना बाइडेन की मंजूरी के अवैध हैं।
इस कदम से बाइडेन के कई महत्वपूर्ण एक्जीक्यूटिव ऑर्डर प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नियम शामिल हैं।
उन्होंने बाइडेन को ‘स्लीपी (सुस्त) जो’ और ‘क्रुकड (चालाक) जो’ कहते हुए धमकी दी कि अगर बाइडेन इन दस्तावेजों पर अपनी सहमति का दावा करेंगे, तो उन पर ‘झूठे बयान’ (परजरी) के आरोप लगेंगे।
यह फैसला व्हाइट हाउस के पास हुए नेशनल गार्ड्स पर हुए हमले के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: यूरोप और अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले बढ़े, 3 महीने में 1.6 करोड़ मुर्गियां मारी गईं


