वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका को दो और पोर्ट देगा पाकिस्तान; इनमें से एक भारत के चाबहार पोर्ट से सिर्फ 115km दूर Today World News

[ad_1]

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो और पोर्ट डेवलप करने का ऑफर किया है। ये पोर्ट बलूचिस्तान के ओरमारा और जिवानी हैं।

ईरान की सीमा के पास स्थित ये दोनों पोर्ट रेअर अर्थ मिनरल्स के परिवहन के काम में आएंगे। मुनीर के नए ऑफर में शामिल ओरमारा और जिवानी की जियो लोकेशन ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास है।

इनमें से जिवानी पोर्ट भारत की तरफ से डेवलप किए जा रहे ईरानी चाबहार पोर्ट से सिर्फ 115 किमी दूर है। इससे पहले मुनीर बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में स्थित पासनी पोर्ट डेवलपमेंट करने के लिए अमेरिका को सौंपने का ऐलान कर चुके हैं।

अमेरिका की रणनीति यहां पर पोर्ट हासिल कर अरब सागर में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है। साथ ही यहां से गुजरने वाले चीन के CPEC​ रूट पर नजर रखना है।

अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ीं अन्य बड़ी खबरें…

चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीसा 5 साल बाद शुरू, गलवान झड़प के बाद रोक लगाई थी​

​​​​​​भारत ने पांच साल बाद चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा देना फिर से शुरू कर दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच सामान्य होते रिश्तों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद इस पर रोक लगाई गई थी। इस साल जुलाई में एक आदेश जारी हुआ था, जिसमें चीनी नागरिकों को फिर से टूरिस्ट वीजा देने की बात कही गई थी।

इससे पहले जनवरी 2025 में भारत और चीन के बीच सीधी पैसेंजर फ्लाइट्स फिर से शुरू करने पर सहमति बनी थी।

इसके बाद 10 नवंबर को भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी फ्लाइट्स फिर से शुरू हुईं। जबकि, जून 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा भी पांच साल बाद फिर से शुरू हुई।

मीडिया ने ममदानी से पूछा- ट्रम्प को तानाशाह मानते हो:अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हां कह दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और न्यूयॉर्क सिटी के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने मीडिया से भी बात की।

इस दौरान मीडिया ने ममदानी से पूछा कि क्या वे अभी भी ट्रम्प को फासिस्ट (तानाशाह) मानते हैं। इस पर ट्रम्प ने कहा कि- कोई बात नहीं, हां कद दो। यह समझाने से आसान है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।

रिपोर्टर ने पूछा कि ममदानी कार्बन उत्सर्जन पर सवाल उठाते रहे हैं, फिर वह वॉशिंगटन हवाई जहाज में क्यों आये? इस पर ट्रम्प ने कहा कि ममदानी बहुत मेहनत करते हैं और उनका यहां आना जरूरी था, इसमें कुछ गलत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका को दो और पोर्ट देगा पाकिस्तान; इनमें से एक भारत के चाबहार पोर्ट से सिर्फ 115km दूर