[ad_1]
- Hindi News
- International
- Protests Against The Trump Administration In Portland, USA; People Take Part In A Naked Bicycle Rally
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ अमेरिका के पोर्टलैंड में लोगों ने अनोखा विरोध किया। सैकड़ों लोग बिना कपड़ों या बेहद कम कपड़ों में साइकिल लेकर सड़कों पर उतर आए। बारिश और ठंड के बीच यह रैली ‘वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड’ के तहत निकाली गई।
यह सालाना राइड आमतौर पर गर्मियों में होती है। लेकिन इस बार इसे ट्रम्प के नेशनल गार्ड भेजने फैसले के विरोध में निकाला गया। ट्रम्प ने विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए नेशनल गार्ड भेजने की बात कही थी।
51 साल की जेनीन किंग ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे शहर में सैनिक आएं, यह पोर्टलैंड का तरीका है विरोध जताने का।
साइकिल सवार ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) दफ्तर तक पहुंचे। ठंड और बारिश के बावजूद कई लोग बिना कपड़ों के साइकिल चलाते दिखे। पोर्टलैंड में 2004 से हर साल यह ‘नेकेड बाइक राइड’ होती है और अब यह शहर की पहचान बन चुकी है।
———————————
12 अक्टूबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका के पोर्टलैंड में ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन; लोगों ने बिना कपड़ों के साइकिल रैली निकाली
