[ad_1]
- Hindi News
- International
- Afghanistan Claims – America Removed The Bounty Of 10 Million Dollars On Taliban Leader Haqqani
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिका ने तालिबान नेता और गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी पर से 10 मिलियन डॉलर का इनाम हटा दिया है। अमेरिका ने हक्कानी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर इस इनाम को देने की घोषणा की थी। हालांकि इस पर अभी तक अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई जानकारी नही दी गई है।
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की बेवसाइट पर अभी वांटेड की लिस्ट में हक्कानी का नाम शामिल है। सिराजुद्दीन हक्कानी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय कुख्यात हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख है, जिसे अमेरिका ने 2012 में एक आतंकी संगठन घोषित किया था। हक्कानी को 2008 में काबुल के एक होटल पर हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें कई लोग मारे गए थे।
तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने के बाद, हक्कानी को अफगानिस्तान का कार्यवाहक आंतरिक मंत्री बनाया गया। अमेरिका ने 2010 में उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी सूचना देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था।
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अफगानिस्तान का दावा- अमेरिका ने तालिबान लीडर हक्कानी पर से 10 मिलियन डॉलर का इनाम हटाया


