[ad_1]
अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके भारत में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप रात 11 बजकर 44 मिनट 47 सेकेंड (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैयजाबाद शहर से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर दर्ज की गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी झटकों की जानकारी साझा की। कई जगह लोग रात के समय घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में खड़े हो गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हाल ही में अफगानिस्तान में 6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें अब तक 800 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली: पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी; उन्हें महान व्यक्ति और अच्छा दोस्त बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। उन्होंने भारत सहित दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दिवाली की बधाई भी दी। व्हाइट हाउस के दिवाली कार्यक्रम में ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति और बेहतरीन दोस्त बताया। कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा, कुछ ही देर में हम दीया जलाएंगे, जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें हमेशा ज्ञान का मार्ग अपनाना चाहिए, मेहनत से काम करना चाहिए। इस समारोह में अमेरिकी प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इनमें FBI डायरेक्टर काश पटेल, इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड, व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें… अमेरिका में 22 दिनों से शटडाउन जारी: ये इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन, लाखों सरकारी कर्मचारी कर्ज लेकर घर चला रहे अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुए सरकारी शटडाउन का आज 22वां दिन है। यह अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन है।इससे पहले 2018 में 35 दिन और 1995 में 21 दिन के लिए शटडाउन रह चुका है। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन में सीनेट में 20 अक्टूबर को फंडिंग बिल पास करने को लेकर 11वीं बार वोटिंग हुई। लेकिन सरकार को जरूरी 60 वोट्स में से सिर्फ 55 वोट्स ही मिल पाए। शटडाउन की वजह से करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं और उन्हें कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प ने विपक्षी डेमोक्रेट्स पर तंज करते हुए कहा- हम उनके पागलपन भरे दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने डेमोक्रेट्स सांसदों से इस गतिरोध को रोकने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें… काबुल में भारत का दूतावास फिर से खुला: क्या तालिबान को मान्यता देगा भारत; अफगानिस्तान बोला- PAK से विवाद में भारत की भूमिका नहीं भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने तकनीकी मिशन को अब आधिकारिक रूप से दूतावास का दर्जा दे दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दूतावास अफगानिस्तान के समग्र विकास, मानवीय सहायता और क्षमता निर्माण में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा। दूतावास का नेतृत्व एक वरिष्ठ राजनयिक करेंगे, जिन्हें चार्ज डी’अफेयर्स के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 10 अक्टूबर को मुत्तकी के साथ मुलाकात में इसकी घोषणा की थी। इस कदम से भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर से राजनयिक संबंध स्थापित हो गए हैं। साल 2022 से भारत ने काबुल में टेक्निकल मिशन चलाया था, लेकिन अब दूतावास की वापसी से भारत-तालिबान संबंध नए सिरे से शुरू होंगे। इसके साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या भारत अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता दे सकता है। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— 21 अक्टूबर से जुड़ें अपडेट्स यहां पढ़ें…
[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, भारत में कश्मीर घाटी तक झटके महसूस हुए
in World
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, भारत में कश्मीर घाटी तक झटके महसूस हुए Today World News
