लेफ्टिनेंट जनरल बोले- PAK ने 19 घंटे में घुटने टेके: हिसार में कहा- ऑपरेशन सिंदूर में लंबी लड़ाई की तैयारी थी, लेकिन जंग जल्दी रुक गई – Hisar News Today World News

[ad_1]

हिसार आर्मी स्टेशन पर पत्रकारों को संबोधित करते लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह।

हरियाणा के हिसार कैंट स्थित मिलिट्री स्टेशन पर एक्स सर्विसमैन की रैली हुई। रैली में साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

.

उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हम पर एक मुश्किल समय आया था। देश में आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद पूरा देश सेना की कार्रवाई की तरफ देख रहा था। हम लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे थे। हमने एक्स सर्विसमैन की लिस्ट तैयार कर ली थी, लेकिन हमने देखा कि लड़ाई बहुत जल्दी खत्म हो गई। 19 घंटे में दुश्मन ने घुटने टेक दिए थे।

कार्यक्रम में डॉट (DOT) डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वेटरन्स (एक्स सर्विसमैन) शामिल हुए।

रैली में साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेडीएस यादव भी उपस्थित रहे।

रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों की माताओं व विधवाओं को सम्मानित किया गया।

युद्ध में लड़ाई के दौरान अपाहिज हुए पूर्व सैनिक को टू व्हीलर वाहन भेंट करते लेफ्टिनेंट जनरल।

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह की युद्ध को लेकर बड़ी बातें…

  • लंबी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहे: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि मान लो ऑपरेशन सिंदूर जैसी लड़ाई लड़ाई लंबी चलती जिस तरह रूस और यूक्रेन का वॉर हुआ। हो सकता है इस दौरान हमें एक्स सर्विस मैन की जरूरत पड़ी। एक सिस्टम के तहत उनको देश सेवा में वापस लेकर आएं।
  • रिटायर्ड होने वाले रिजर्व बेस पर रिटायर्ड होते है: लेफ्टिनेंट जनरल ने आगे कहा कि क्योंकि वह ट्रेंड मैनपावर है। उनको भी देश में दोबारा जॉब करने का मौका मिल सकता है। ऑल रेडी जो रिटायर्ड होते हैं वो रिजर्व बेस पर रिटायर होते हैं। पांच साल तक उनका कमिटमेंट रहता है।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूर्व सैनिक लड़ना चाहते थे: उन्होंने कहा कि अगर देश में लड़ाई लड़ती है तो रिजर्व को बुलाया जा सकता है। इस तरह जो एक्स सर्विसमैन है उनको वापस देश सेवा की उम्मीद होती है।​​​​​ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई भूतपूर्व सैनिक जिसको एक्स सर्विसमैन भी कहते हैं, खुद वालिंटीयर करके हमारे अपने स्टेशन में पहुंचे थे।
  • एक्स सर्विसमैन को नहीं लगा कि नौकरी खत्म हो गई: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि हमारे तक अप्रोच कर रहे थे कि मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। उनको ये नहीं लगा कि मेरी नौकरी खत्म हो गई है मैं यह नहीं करूंगा। उनकी हमने एक लिस्ट बनाई हुई थी कि जरूरत पड़ेगी तो इनको भेजा जाएगा।
आर्मी कैंट में भूतपूर्व सैनिकों की रैली के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिक व उनके परिवार।

आर्मी कैंट में भूतपूर्व सैनिकों की रैली के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिक व उनके परिवार।

लेफ्टिनेंट जनरल बोले-लड़ाई का तरीका बदला लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि आने वाले समय में लड़ाई का तरीका बदल रहा है। पहले लड़ाई सिर्फ मिलिट्री लड़ा करती थी। आज के दिन लड़ाई की शक्ल बहुत बदल चुकी हैं। इसको नॉन कांटेक्ट वॉर फेयर और कांटेक्ट वॉर फेयर बोला जाता है। अभी साइबर अटैक को रहा है मगर मालूम नहीं कहां से हो रहा है।

हाल ही में देखा एयरपोर्ट की पूरा सिस्टम गड़बड़ हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल में एक्सीडेंट हो सकता है। रेलवे में प्राब्लम हो सकती है। यह खतरे बढ़ चुके हैं। इसलिए टारगेट भी बढ़ चुके हैं। आज की लड़ाई में पूरा देश शामिल होता है। सिविल ऑफ मिलिट्री को मिलकर काम करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की होती है।

सेना के अपने 20 अलग अस्पताल बनाएगी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि देश में सेना अपने अलग 20 अस्पताल बनाएगी। इसकी लोकेशन अलग-अलग होगी। इसमें एक्स सर्विसमैन, सर्विसमैन इलाज करवा सकते हैं। इसको लेकर पायलेट प्रोजेक्ट चल रहा है।

पूर्व सैनिक जिनकी उम्र 70 पार हो चुकी है उनको घर तक मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर वॉलंटियर हायर करेंगे। पूरे सिस्टम को स्पर्श योजना के तहत जोड़ रहे हैं ताकि एक जगह से मेडिकल क्लेम सैनिक ले सकें।

[ad_2]
लेफ्टिनेंट जनरल बोले- PAK ने 19 घंटे में घुटने टेके: हिसार में कहा- ऑपरेशन सिंदूर में लंबी लड़ाई की तैयारी थी, लेकिन जंग जल्दी रुक गई – Hisar News