in

लुधियाना मैरिज पैलेस में गोलीकांड का VIDEO: DJ पर इलीगल वैपन सॉन्ग, 8 सेकेंड में 6 फायर; ‘गोलियां चल पईयां’ कहते भागे मेहमान – Ludhiana News Chandigarh News Updates

लुधियाना मैरिज पैलेस में गोलीकांड का VIDEO:  DJ पर इलीगल वैपन सॉन्ग, 8 सेकेंड में 6 फायर; ‘गोलियां चल पईयां’ कहते भागे मेहमान – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

मैरिज पैलेस में एंट्री करता हुआ व्यक्ति, इसी के रिकॉर्ड किए वीडियो में गोलियां की आवाज सुनाई दी।

पंजाब में लुधियाना के बाथ कैसल मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इसमें DJ पर सिंगर गैरी संधू का ‘इल्लीगल वैपन’ गाना चल रहा था। इसके बाद 8 सेकेंड में 6 गोलियां चलती हुईं सुनाई दे रही हैं। इस दौरान ‘गोलियां चल पईयां’

.

शनिवार आधी रात हुई फायरिंग में दूल्हे के दोस्त और जालंधर से आई मौसी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। जिसमें से 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में मैरिज पैलेस मैनेजमेंट के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

गोलियां चलने की आवाज सुनते ही वीडियो बनाने वाला और उसके साथी गेट की तरफ भागने लगे।

सबसे पहले जानिए, 41 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा फायरिंग से जुड़ा वीडियो 41 सेकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि वीडियो बनाने वाला गैस्ट पैलेस में एंट्री कर रहा है। जब वह पैलेस के भीतर के रास्ते से निकलता है तो DJ पर पंजाबी गायक गैरी संधू का इल्लीगल वैपन गाना बज रहा होता है। जिसमें सिंगर जैसमीन सेंडल्स की आवाज सुनाई दे रही है। इसी दौरान अचानक चीखपुकार मच जाती है। DJ पर गाना बंद हो जाता है।

वीडियो बनाने वाला शख्स भी DJ की तरफ जाता है। फिर सब एक-दूसरे को पूछते हैं कि क्या हो गया?। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। वीडियो बनाने वाला शख्स वहीं खड़ा हो जाता है और कहता है कि उधर गोलियां चल रहीं हैं। थोड़ी देर वीडियो बनाने की कोशिश करते हुए वह कहता है कि गोलियां चल पईयां और बाहर की तरफ दौड़ने लगता है। इस दौरान शादी में आए मेहमानों के शोर की तेज-तेज आवाज सुनाई देने लगती है। पैलेस में पूरी तरह से भगदड़ की स्थिति नजर आती है।

सफेद टैंट वाली जगह, यहीं से फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही थी।

सफेद टैंट वाली जगह, यहीं से फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही थी।

दूल्हे ने कहा- दुल्हन की एंट्री से पहले चलाई गोलियां, छुपकर जान बचाई

इस घटना पर दूल्हे वरिंदर कपूर ने बताया कि उन्होंने करीब 1,000 लोगों का अरेंजमेंट किया था अभी दुल्हन की एंट्री होनी थी कि उससे पहले ही गोलियां चलने लगी। किसी तरह उसने खुद भी छुप कर अपना बचाव किया। मुझे नहीं पता किन लोगों ने गोलियां चलाई है और गोली चलने का कारण क्या है। इस घटना में उसकी मौसी नीतू और बचपन के दोस्त वासु की मौत हो गई है। रात की रिसेप्शन पार्टी भी इस घटना के बाद कैंसिल कर दी गई।

शादी में रॉयल अंदाज में एंट्री करता दूल्हा, इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई थी।

शादी में रॉयल अंदाज में एंट्री करता दूल्हा, इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई थी।

फायरिंग के लेकर चश्मदीदों ने क्या बताया पैलेस के हलवाई जसविंदर सिंह ने कहा- जब गोलियां चलीं, हम किचन में थे। तेज आवाज आई कि भागो-भागो, गोलियां चल गईं। कोई इधर भाग रहा था तो कोई उधर भाग रहा था। करीब आधा घंटा यह सब चला। पार्टी में करीब 700-800 लोग थे।

चश्मदीद सूरज ने बताया कि यहां पर कुछ लड़के थे। उनके साथ बंदूक लिए कुछ लाग भी थे। वह आए और 10 मिनट ही खड़े हुए कि एक तरफ दूल्हे की एंट्री हो रही थी और दूसरी तरफ गोलियां चलने लगीं। दूल्हे वाले एक तरफ भागे और बाकी लोग गेट की तरफ, पूरी तरह अफरातफरी का माहौल था।

फायरिंग के दौरान वासू और नीरू छाबड़ा की मौत हुई।- फाइल फोटो

फायरिंग के दौरान वासू और नीरू छाबड़ा की मौत हुई।- फाइल फोटो

इस मामले में पुलिस ने क्या कहा… ASI सुखविंदर सिंह ने बताया- 30 नवंबर को रात 1 बजे बाथ कैसल मैरिज पैलेस में सलेम टाबरी के वरिंदर कपूर की शादी में बदमाशों के 2 गुट भिड़ गए। इनकी आपस में दुश्मनी है। एक पक्ष में अंकुर, जसबीर सिंह, रूबल प्रधान, जतिंदर कुमार डाबर और इनके 4-5 साथी शामिल थे।

वहीं दूसरे पक्ष में शुभम मोटा, युवराज सिंह, एक सरदार व चार पांच लोग थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से क्रॉस फायरिंग की। इसमें दाना मंडी, जालंधर बाइपास के रहने वाले वासू चोपड़ा और जालंधर की नीरू छाबड़ा को गोली लगी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि करीब 20-25 राउंड फायरिंग हुई है।

******************

ये खबरें भी पढ़ें…

लुधियाना में शादी में फायरिंग वक्त कई VIP थे शामिल

इस शादी समारोह में कई वीआईपी नेता और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। लोगों ने बच्चों सहित टेबलों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। मैरिज पैलेस में सुबह तक सामान बिखरा मिला (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में शादी में फायरिंग, 2 बदमाश भिड़े:दुल्हन की एंट्री से पहले गोलियां चलाईं

पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी और उसके दोस्त की मौत हो गई (पढ़ें पूरी खबर)

[ad_2]
लुधियाना मैरिज पैलेस में गोलीकांड का VIDEO: DJ पर इलीगल वैपन सॉन्ग, 8 सेकेंड में 6 फायर; ‘गोलियां चल पईयां’ कहते भागे मेहमान – Ludhiana News

सोना ₹2,011 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:  इस साल ₹52,440 महंगा हो चुका, चांदी आज ₹9,381 चढ़कर ₹1.74 लाख किलो हुई Business News & Hub

सोना ₹2,011 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ: इस साल ₹52,440 महंगा हो चुका, चांदी आज ₹9,381 चढ़कर ₹1.74 लाख किलो हुई Business News & Hub

रोज गार्डन में महिला की हत्या: मर्डर या सुसाइड; पांच साल पहले शादी, फिर छोड़ दिया पति, दीक्षा के बैग से क्या मिला? Chandigarh News Updates

रोज गार्डन में महिला की हत्या: मर्डर या सुसाइड; पांच साल पहले शादी, फिर छोड़ दिया पति, दीक्षा के बैग से क्या मिला? Chandigarh News Updates