लुधियाना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में लिखा- ब्लास्ट @1:11 PM; स्कूल खाली कराए गए; पुलिस-डॉग स्कॉयड की टीमें स्पॉट पर – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]


लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। स्कूलों को भी खाली करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया जा रहा है और पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बच्चों को लेकर पेरेंट्स स्कूल पहुंचे खबर फैलते ही घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। वहीं साइबर सेल की मदद से धमकी वाले ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। मोहाली में 16 स्कूलों को मिली थी धमकी हालांकि स्कूलों को धमकी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूल को धमकी मिली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया था कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला थी। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

[ad_2]
लुधियाना में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में लिखा- ब्लास्ट @1:11 PM; स्कूल खाली कराए गए; पुलिस-डॉग स्कॉयड की टीमें स्पॉट पर – Ludhiana News