लुधियाना में सिर में गोली मारकर वांटेड क्रिमिनल की हत्या: पार्क में सैर करने आया, 2 लड़कियां भी साथ थीं; फायरिंग के बाद दोनों फरार – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब के लुधियाना में वांटेड क्रिमिनल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पार्क में सैर करने आया था। पुलिस के मुताबिक उसके साथ 2 लड़कियां भी थीं। इसी दौरान स्कूटी पर आए आरोपियों ने उस फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना बुधवार को दोपहर के बाद जमालपुर के ग्रीन पार्क में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावरों और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलियां चलीं। मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला निवासी राम नगर भामियां (लुधियाना) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से 5 से 6 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कई मामलों में वांटेड चल रहा था। अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस ने क्या बताया… सिर के आर-पार निकली गोली, मौके पर ही मौत
प्रदीप बिल्ला के सिर के दाईं ओर से गोली लगी, जो बाईं तरफ से बाहर निकल गई। गोली लगते ही वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ
पुलिस ने बिल्ला की डेड बॉडी सिविल अस्पताल भेज दी है। पुलिस ने बिल्ला के दोस्तों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है कि उसकी किस-किस के साथ दुश्मनी थी। इसके साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस पार्क में बिल्ला की हत्या की गई, वह जमालपुर चौक के नजदीक स्थित है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। घटना के बाद के PHOTOS…

[ad_2]
लुधियाना में सिर में गोली मारकर वांटेड क्रिमिनल की हत्या: पार्क में सैर करने आया, 2 लड़कियां भी साथ थीं; फायरिंग के बाद दोनों फरार – Ludhiana News