[ad_1]
वारदात के बारे में जानकारी देती आरोपी की मां आशा देवी।
पंजाब के लुधियाना में नशे के लिए पैसे देने से इनकार करने पर पति ने अपनी पत्नी पर ही गोली चला दी। इस हमले में पत्नी बाल-बाल बची। गोली उसके सिर के ऊपर से निकलकर पीछे दीवार पर जा लगी। मौका देखकर पत्नी वहां से भागी और पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई।
.
सूचना मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से गोली का खोल बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास अवैध पिस्तौल थी। उसी से फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मौके से गोली का एक खोल बरामद किया है। जांच के लिए पहुंची टीम।
सास ने बताई वारदात की कहानी…
- मां बोली- बेटे ने चलाई बहू पर गोली: यह घटना बालाजी कॉलोनी की है। पीड़िता की सास आशा देवी ने बताया कि गोली उनके बेटे लवप्रीत सिंह ने चलाई है। लवप्रीत पहले शराब बेचने के धंधे में था और जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने शराब बेचना तो छोड़ दिया, लेकिन खुद नशे का आदी हो गया।
- सोमवार रात से मांग रहा था रुपए: आशा देवी बताती हैं कि लवप्रीत अपनी पत्नी प्रीति और 2 बच्चों के साथ अलग रहता है। सोमवार रात से ही वह नशे के लिए रुपए मांग रहा था और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इससे परेशान होकर प्रीति रात को मेरे पास चली आई थी।
- मां के घर जाकर चलाई गोली: आरोपी की मां ने बताया- प्रीति जब मेरे साथ घर आई तो मंगलवार दोपहर लवप्रीत फिर आ गया और रुपए के लिए पत्नी से झगड़ा करने लगा। बहस बढ़ने पर वह अपने घर से एक अवैध पिस्तौल ले आया और पत्नी को जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्तौल तान दी।
- पड़ोसी के घर में छिपी प्रीति: आशा देवी बताती हैं- प्रीति ने खुद को बचाने के लिए पड़ोसी के घर की ओर भागने की कोशिश की, तभी लवप्रीत ने गोली चला दी। गोली उसके सिर के ऊपर से गुजर गई और दीवार में जा लगी। उस समय पड़ोसियों के घर के बाहर महिलाएं बैठी थीं, जिन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रीति पड़ोसियों के घर में छिपी रही। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए, जिसके बाद लवप्रीत मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
पुलिस बोली- हमने केस दर्ज नहीं किया सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जांच अधिकारी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस को मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ एक खोल हाथ लगा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
लुधियाना में पति ने पत्नी पर की फायरिंग: सिर के ऊपर से निकली गोली दीवार पर लगी; पड़ोसियों के घर छिपकर जान बचाई – Ludhiana News
