in

लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई,VIDEO: मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा; अमृतसर से पानीपत आई थी बारात – Panipat News Chandigarh News Updates

लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई,VIDEO:  मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा; अमृतसर से पानीपत आई थी बारात – Panipat News Chandigarh News Updates
#

[ad_1]

मीडिया के सामने लहंगे को पुराना बताती लड़की की रिश्तेदार और लहंगा पैक करता दूल्हा।

हरियाणा के पानीपत में दुल्हन को ससुरालवालों की तरफ से आया लहंगा पसंद नहीं आया तो उसने बारात लौटा दी। दुल्हन पक्ष के लोग सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने और जयमाला न लाने पर भी भड़क गए। जिसके बाद मैरिज पैलेस में दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की हु

.

एक तरफ दुल्हन की मां ने लहंगा पुराना बताते हुए कहा कि इससे बदबू आ रही है तो दूसरी तरफ गुस्से में आकर दूल्हा खुद ही लहंगा बैग में पैक करता हुआ नजर आया।

विवाद बढ़ा तो पुलिस की डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया।

लहंगे और ज्वेलरी को लेकर लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद बारात अमृतसर लौट गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। घटना 23 फरवरी को भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल की है। 24 फरवरी को हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आई।

मैरिज पैलेस में धक्कामुक्की करते लड़का और लड़की पक्ष के लोग।

लड़की की मां बोली- जयमाला भी नहीं लाए लड़की की मां ने बताया कि “मैं मजदूरी करती हूं। 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में हमने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता किया। बड़ी बेटी के ससुरालवालों ने 2 साल बाद शादी करने की बात कही। मैंने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे।

हमने 23 फरवरी को शादी तय कर दी। अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा और आर्टिफिशियल जेवरात लाए। जयमाला तक नहीं लाए।”

#
पुलिस की डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़के और लड़की वालों को शांत कराया।

पुलिस की डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़के और लड़की वालों को शांत कराया।

महिला का आरोप- तलवार निकालकर मारपीट करने लगे महिला ने आगे बताया कि लड़का पक्ष ने उनसे कहा कि हमारे यहां जयमाला की परंपरा नहीं है। वे हाथापाई कर तलवार निकालकर मारपीट पर उतारू हो गए। लहंगा मंगवाने के नाम पर हमसे दिल्ली के चांदनी चौक में 13 हजार रुपए एडवांस दिलवाए और बाद में मना कर दिया। इसी तरह होटल में कमरे बुक कराकर मना कर दिया।

हमारे ऊपर एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत भी दी। हमने कोई पैसा नहीं मांगा था। जब शादी से पहले उन लोगों का ये हाल है तो बाद में बेटी कैसे ठीक रह पाती।

महिला बोली- ये भी कोई लहंगा है, इससे बदबू आ रही बारात में जो सबसे बड़ा विवाद हुआ वो लहंगे पर हुआ। लड़की की एक रिश्तेदार और मां ने दूल्हा पक्ष द्वारा लाया गया लहंगा दिखाते हुए कहा, देखो ये भी कोई लहंगा है, ये पुराना है, इसमें से बदबू आ रही है। हमने लड़की को भी इसे दिखाया। ये यूज हुआ लहंगा है। लैस निकली हुई है। 20 रुपए वाली डोरी है। हमने अपनी लड़की बेची नहीं है। ये लोग एक अंगूठी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लड़की ले जाना चाहते हैं। अभी ये लोग ऐसा कर रहे हैं तो बाद में हमारी लड़की के साथ क्या करेंगे।

लहंगे के बारे में बताते हुए लड़के के मामा।

लहंगे के बारे में बताते हुए लड़के के मामा।

लड़के का भाई बोला- लहंगा कभी 20 तो कभी 30 हजार का बताया वहीं, लड़के के भाई ने कहा कि “हमने शादी के लिए करीब 2 साल का समय मांगा था, लेकिन लड़की वाले बार-बार दबाव बनाते रहे। हमसे उन्होंने 10 हजार रुपए हॉल बुक कराने के नाम के लिए। लहंगा कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपए का बताया। हमने अभी नया घर बनाया था। किसी तरह ब्याज पर पैसे लेकर हमसे जो बना, वह हम लेकर आए थे।

पहले लड़की की नानी ने कहा कि 5 सोने के जेवर बनवाकर लाओ। दिल्ली के चांदनी चौक से लहंगा मंगवाओ। फिर जो लहंगा हम लेकर आए, उसे पुराना बताकर फेरे कराने से मना कर दिया। हम 35 हजार में गाड़ी किराए पर लेकर आए थे।”

[ad_2]
लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई,VIDEO: मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा; अमृतसर से पानीपत आई थी बारात – Panipat News

Char Dham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, कब कराएं रजिस्ट्रेशन?  – India TV Hindi Politics & News

Char Dham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, कब कराएं रजिस्ट्रेशन? – India TV Hindi Politics & News

Bhiwani News: बिहार में लड़की देखने गए लोगों के अपहरण मामले में दोषी को उम्रकैद Latest Haryana News

Bhiwani News: बिहार में लड़की देखने गए लोगों के अपहरण मामले में दोषी को उम्रकैद Latest Haryana News