लद्दाख के भूस्खलन में पंजाब के नायक दलजीत सिंह शहीद: लेफ्टिनेंट कर्नल भी वीरगति को प्राप्त हुए,आर्मी वाहन पर चट्‌टान गिरी; आज दाह-संस्कार – Gurdaspur News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव शमशेरपुर के नायक दलजीत सिंह लद्दाख की दुर्गम वादियों में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। बुधवार सुबह लद्दाख में सेना का काफिले अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें दलजीत सिंह सहित लेफ्टिनेंट कर्नल भानु

.

हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव शमशेरपुर में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा गांव गमगीन हो गया। सेना के अधिकारियों ने परिवार को जानकारी दी कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ जब सेना का काफिला दुर्बुक से चोंगताश की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन KM 74 के पास पहुंचा, अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इसी दौरान एक चट्‌टान सैन्य वाहन के ऊपर आ गिरी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हवलदार दलजीत सिंह इसी वाहन में सवार थे और वह फायरिंग रेंज की ओर जा रहे थे। भूस्खलन के मलबे में दबने वे मौके पर ही शहीद हो गए। उनके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप मणकोटिया (14 सिंध हॉर्स) भी शहीद हो गए।

लद्दाख में क्षतिग्रस्त आर्मी का वाहन।

गांव में पसरा मातम, लोगों की आंखें नम

दलजीत सिंह की शहादत की खबर जैसे ही उनके गांव शमशेरपुर पहुंची, परिवार और ग्रामीणों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। गांव में चारों ओर गमगीन माहौल है। गांववासियों ने बताया कि दलजीत सिंह बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना उनका सपना था। वह पिछले कई वर्षों से सेना में सेवा दे रहे थे और लद्दाख में तैनात थे।

सैन्य सम्मान के साथ आज होगी विदाई

शहीद हवलदार दलजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग जुटेंगे।

हादसे में तीन अन्य जवान – मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हुए हैं। उन्हें लेह स्थित 153 जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

[ad_2]
लद्दाख के भूस्खलन में पंजाब के नायक दलजीत सिंह शहीद: लेफ्टिनेंट कर्नल भी वीरगति को प्राप्त हुए,आर्मी वाहन पर चट्‌टान गिरी; आज दाह-संस्कार – Gurdaspur News

Leave a Comment