लगातार बिगड़ रहे हैं फरीदाबाद-गुरुग्राम के हालात, यहां जहरीली हो रही है हवा Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा आज फिर ज़हरीली. कई इलाकों में AQI 300 के पार, सेक्टर 16A में 388 तक पहुँचा. धुंध-धुएं की मोटी परत से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत. डॉक्टरों की सलाह ज़रूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें.

फरीदाबाद: आज फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा फिर से लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है. सुबह-सुबह जैसे ही लोग घरों से निकले, धुंध और धुएं की मिली-जुली परत ने साफ कर दिया कि आज भी हवा का हाल बेहाल रहने वाला है. कई इलाकों में तो हाल यह था कि सामने की सड़क भी धुंध में हल्की दिखाई दे रही थी. हवा में मौजूद प्रदूषक इतने बढ़ चुके हैं कि सुबह सैर पर निकलने वाले लोग भी लौटकर घर आ गए.

इन जगहों की हवा ज्यादा जहरीली

फरीदाबाद में आज का AQI अलग-अलग जगहों पर खराब से बहुत खराब कैटेगरी के बीच झूलता रहा. सेक्टर 16A में तो स्थिति सबसे खराब देखने को मिली जहां सुबह 6 बजे AQI 357 दर्ज हुआ और 8 बजे यह बढ़कर 388 तक पहुँच गया. यह स्तर साफ बताता है कि हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि स्वस्थ व्यक्ति को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है. दूसरी तरफ IQAir ने AQI 178 दिखाया जबकि AQI.in के आंकड़े 233 से 287+ तक पहुंचे. इससे साफ है कि पूरे शहर में हवा लगातार खराब बनी हुई है और हालात अभी सुधरते नहीं दिख रहे.

AQI की श्रेणियों के हिसाब से 200 से ऊपर खराब 300 से ऊपर बहुत खराब और 400 से अधिक गंभीर माना जाता है. आज फरीदाबाद के कई हिस्से इसी खतरनाक दायरे में चलते रहे. प्रदूषण की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट्स और दफ्तर जाने वाले लोगों को मास्क और दुपट्टे से चेहरा ढककर ही निकलना पड़ा.

गुरुग्राम की हवा भी खराब

गुरुग्राम में भी हाल कम नहीं रहा. यहां भी दिनभर हवा खराब से बहुत खराब के बीच झूलती रही. DLF फेज-1 में शाम के समय AQI लगभग 197 से 268 के बीच दर्ज किया गया जबकि विकास सदन में 240+ तक पहुँच गया. पूरे शहर का औसत AQI सुबह 260 से 342 के बीच रहा जो यह दिखाता है कि गुरुग्राम भी प्रदूषण की मार से बुरी तरह जूझ रहा है.

चिंता विषय बना प्रदूषण

दोनों शहरों में बढ़ता प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए बड़ी चिंता बन चुका है. जो लोग पहले केवल सर्दियों में परेशानी महसूस करते थे अब उन्हें रोजाना आंखों में जलन, गला खराब, सिर दर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं. डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि ऐसी हवा में जरूरत के बिना बाहर न निकलें और घर में एयर-प्यूरीफायर या पौधों का इस्तेमाल करें.

कुल मिलाकर आज फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा ने फिर सचेत कर दिया है कि अगर अभी भी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं.

homeharyana

लगातार बिगड़ रहे हैं फरीदाबाद-गुरुग्राम के हालात, यहां जहरीली हो रही है हवा

[ad_2]