[ad_1]
लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अवैध रूप से कटआउट लगा दिए। हजरतगंज चौराहे पर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और रवि बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा दी गई है।
.
इसे देखकर नगर निगम अधिकारी तनाव में आ गए। चेक करवाया तो पता चला कि फ्रेंचाइजी ने नगर निगम से कटआउट और ब्रांडिंग के लिए कोई परमिशन ही नहीं ली है। इसकी खबर दैनिक भास्कर ने सबसे पहले ब्रेक कर दी। खबर की सूचना मिलते ही नगर निगम और LSG फ्रेंचाइजी के लोग होर्डिंग्स को हटाने पहुंच गए।
अब अपनी बारी है का LSG पोस्टर हजरतगंज में लगा।
बिजली के पोल और बिल्डिंग्स पर की अवैध ब्रांडिंग
बिजली के पोल और ऊंची जगहों पर LSG के खिलाड़ियों के कटआउट लगे हैं। इसके साथ 20 कंपनियों की ब्रांडिंग भी की गई है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हजरतगंज में गलत ढंग से कट आउट लगाए गए हैं। उन्हें हटवाया जाएगा।
बीच चौराहे पर कट आउट लगाने से बढ़ा दुर्घटना का खतरा लखनऊ के हजरतगंज में बीच चौराहे पर LSG के कट आउट लगा दिए गए हैं। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। इससे सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि हजरतगंज में कट आउट लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पीआरओ का कहना है कि ब्रांडिंग के लिए ये पोस्टर शहर में लगाए गए हैं।

हजरतगंज के बीच चौराहे पर बिना अनुमति लगा पोस्टर।
गोमतीनगर, इंदिरानगर और चौक के लिए परमिशन है
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौक, गोमतीनगर और इंदिरानगर सहित कुछ और जगहों पर प्रचार के लिए कटआउट, होर्डिंग और बैनर लगाने की परमिशन ली गई है। इसमें LSG के झंडे लगाने की भी परमिशन है। इसकी अनुमति भी नगर निगम की तरफ से दी गई है। जरूरी अर्हता पूरी करने पर प्रचार के लिए होर्डिंग, बैनर सहित अन्य चीजें लगाई जाती हैं।

हजरतगंज की स्ट्रीट लाइट पर पोस्टर लगाए गए हैं।
हजरतगंज है हेरिटेज जोन फसाड गाइडलाइन के अनुसार हजरतगंज की बिल्डिंग के रंग सिर्फ पिंक और यलो कलर में हो सकते हैं। इसके साथ ही साइन बोर्ड, खिड़की, बिल्डिंग के डिजाइन में बदलाव नहीं करने नियम तय किए गए हैं। यहां पर बोलार्ड्स, डस्टबिन, बेंच, रेलिंग, लैंप पोस्ट सहित अन्य चीजें हेरिटेज लुक में हैं। हजरतगंज को आकर्षक बनाने के लिए इसे हेरिटेज लुक दिया गया है।
दैनिक भास्कर की खबर के बाद हटाए पोस्टर

दैनिक भास्कर की खबर के बाद नगर निगम ने टीम भेजकर कटआउट हटवा दिए।
दैनिक भास्कर की खबर के बाद नगर निगम ने हजरतगंज से पोस्टर और कट आउट हटा दिए हैं। नगर निगम से अनुमति के बिना यहां पोस्टर लगाए गए थे।
पांच दिन पहले DM लगा चुके हैं फटकार
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होम ग्राउंड में फैंस को जोड़ने में सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हो रही है। टीम को मैनजेमेंट की लापरवाही से होम एडवांटेज नहीं मिल रहा है। LSG मैनेजमेंट ने न तो इकाना में अब तक कोई इवेंट किया, न ही कहीं टिकट काउंटर खोला। इस मामले में लखनऊ DM विशाख जी ने LSG मैनेजमेंट, बीसीसीआई, यूपीसीए के साथ बैठक की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्थानीय दर्शकों के लिए आप टिकट काउंटर खोलिए।
बता दें कि LSG ने मेंबरशिप के लिए 3000 रुपए का चार्ज लगा दिया है। यही वजह है कि बड़े मैचों में लखनऊ के दर्शक LSG को सपोर्ट करने के बजाय, दूसरी टीमों को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। यह बात कोच जहीर खान भी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस मान चुके हैं।
लोकल फैंस को व्यवस्थाओं पर नहीं दिया जवाब
डीएम ने ऑनलाइन टिकट बेचने वाली फ्रेंचाइजी बुक माई शो के प्रतिनिधियों से कहा- मैच से पहले शामिल होने वाले दर्शकों की संख्या रोजाना प्रशासन को जरूर उपलब्ध कराएं। जिससे क्राउड मैनेजमेंट बेहतर हो सके। इस बारे में जब LSG मैनेजमेंट से जुड़े लोगों से बातचीत की गई, तो इधर-उधर की बातों का हीलाहवाली करते रहे।
लोकल फैंस को दी जानी वाली व्यवस्थाओं को लेकर भास्कर रिपोर्टर ने LSG के पीआरओ चंद्र प्रकाश गुप्ता से मामले में बात की और ई- मेल भी किया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
————————
यह खबर भी पढ़ें…
जिस जगह मिलने जाती वहीं किया बॉयफ्रेंड का मर्डर : सिपाही को पत्नी की प्रेग्नेंसी पर शक; काकोरी कांड की इनसाइड स्टोरी

लखनऊ के काकोरी में डबल मर्डर की वजह सिपाही महेंद्र की पत्नी की प्रेग्नेंसी भी थी। उसके बॉयफ्रेंड मनोज से फोन पर बात करने पर महेंद्र को शक हो गया था कि वह मनोज से प्रेग्नेंट हुई है। इसी शक पर उसने मनोज का मर्डर किया। मर्डर के लिए वही जगह चुनी जहां अंकिता उससे मिलती थी।
इसमें उसने भांजे और दो अन्य लोगों की मदद ली। पुलिस ने सिपाही महेंद्र और उसकी पत्नी अंकिता को जेल भेज दिया है। पुलिस ने डबल मर्डर में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द गिरफ्तार की दावा कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
लखनऊ में क्रिकेटर ऋषभ पंत, पूरन के अवैध पोस्टर: LSG ने बिना परमिशन 20 कंपनियों की ब्रांडिंग कर दी, भास्कर में खबर चलते ही हटाने पहुंचे – Lucknow News