[ad_1]
सारांश जैन ने मुंबई के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिए हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज ईरानी ट्रॉफी का फाइनल डे है। मुंबई की टीम ने बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में मुंबई के 8 विकेट गिर चुके हैं। 5वें दिन मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान और तनुष कोटियान क्रीज पर उतरे। सारांश जैन की गेंद पर सरफराज खान 17 रन बनाकर
.
इसके बाद शार्दूल ठाकुर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। सारांश जैन ने इसके साथ ही अपने 6 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
5वें दिन स्पिनर्स को मिल रही मदद इरानी ट्रॉफी के 5वें दिन पिच सपाट है। यहां पर धीमी गति से बाल टर्न हो रहा है। ऑफ स्पिनर को इस विकेट पर मदद मिलेगी। इकाना में मौसम साफ है, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज सारांश जैन ने मैच से पहले कहा कि सेकेंड इनिंग में विकेट पर पैच बन जाते हैं। इससे हमारे लिए मदद होती है। 300 से लेकर 350 रन तक अगर हम मुंबई को रोकते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि वह रविंद्र चंद्रन अश्विन की तरह वह बॉलिंग करना चाहते हैं।
यह तस्वीर सारांश जैन की है।
मुंबई के लिए दूसरी पारी में शॉ का अर्धशतक मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह 105 बाल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार की जोड़ी ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए।

विकेट गिरने के बाद मुंबई के खिलाड़ी खुशी मना रहे।
चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा, मुंबई को मिली बढ़त ईरानी ट्रॉफी का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट लिए। सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। मुंबई की टीम ने मैच खत्म होने तक 274 रन की बढ़त बनाई थी। पहले तीन दिन का मैच बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था।
मैच के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑल आउट हो गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला। मोहम्मद जुनैद को एक विकेट मिला।
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अभी मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे।

यह तस्वीर अभिमन्यु की है। उन्होंने शतक जड़ा है।
अभिमन्यू ईश्वरन ने 191 रन की पारी खेली ध्रुव जुरैल के 393 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की साझेदारी हुई। अभिमन्यू ने 292 बाल पर 191 रन बनाए। पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया।

लखनऊ में तेज धूप है।
रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले की फील्डिंग
टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी। तीसरे दिन पहले सेशन तक मुंबई ने बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी।
मुकेश कुमार ने झटके 5 विकेट रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए हैं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिले।
[ad_2]
लखनऊ में ईरानी ट्रॉफी का फाइनल डे: रेस्ट ऑफ इंडिया पर मुंबई ने बनाई बढ़त, 5वें दिन स्पिनर्स को मिल रही मदद – Lucknow News

