[ad_1]
जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद परशुराम जन्मोत्सव पर भंडारा न कराए जाने से आहत हैं। पहरावर में 30 मई को सरकार की ओर से मनाए जा रहे राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भंडारा कराने की बता कही है। इसके लिए सरकार या पार्टी की ओर से व्यवस्था नहीं कराए जाने पर उन्हें अनुमति देने की अपील की है।
वीरवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव का कोई न्योता नहीं मिला है। जब पहरावर में पहली बार फरसे लहराकर जन्मोत्सव मनाया गया था, उस समय वर्तमान मंत्री एवं तत्कालीन सांसद व अन्य सभी को बुलाकर सम्मान दिया था। समारोह में सरकारी खर्च पर भंडारा कराया जाए, या भंडारा कराने की अनुमति हमें दी जाए।
उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री पहरावर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में आ रहे हैं। यह खुशी की बात है। इलाके के लोग बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हों। मुख्यमंत्री गौड़ संस्था के चुनाव व विकास के लिए ग्रांट की घोषणा करें। साथ ही लोगो की समस्याओं का समाधान करके जाएं।
[ad_2]
रोहतक: सरकार कराए भंडारा या मुझे दी जाए अनुमति : नवीन जयहिंद