[ad_1]
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाईजेशन व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन ने महान क्रांतिकारी शहीद मदनलाल ढींगरा के 116वें शहादत दिवस पर पुरानी आईटीआई मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने शहीद मदनलाल ढींगरा को नमन किया। एआईडीवाईओ के नेता हरीश कुमार ने कहा कि मदनलाल ढींगरा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देश की आजादी और शोषण-मुक्त समाज बनाने के लिए अपने आपको कुर्बान कर दिया।
[ad_2]
रोहतक: शहीद मदनलाल ढींगरा का मनाया गया शहादत दिवस


