[ad_1]
हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। चेयरमैन मंजू हुड़्डा और एडीसी के सामने ही वाइस चेयरमैन और पार्षद में जमकर मारपीट हुई। कॉलर पकड़कर धक्का मुक्की की गई। विवाद यहीं नहीं रुका। वाइस चेयरमैन मीटिंग से बाहर निकल आए पार्षद के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़े। परिषद कार्यालय के परिसर में पार्षद को डंडे भी मारे। अन्य पार्षदों ने किसी तरह वाइस चेयरमैन को रोका। इस हंगामे के दो वीडियो भी सामने आए है, जिनमें कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली गलौज और डंडे से वार करते हुए दिखाई दे रहे है। काफी देर चला यह हंगामा चेयरमैन और एडीसी ने किसी तरह शांत कराया। जिला परिषद की मीटिंग में मारपीट की PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. बिकने की बात करने पर अन्य पार्षद भी भड़के इसी बीच वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने मीटिंग के दौरान पार्षदों पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया। इस पर अन्य पार्षद भी भड़क उठे। पार्षद जयदेव डागर ने स्पष्ट कहा कि उसके ऊपर कोई आरोप लगाने की जरूरत नहीं है। किसी के घर का पानी तक नहीं पिया है। अपनी जुबान को संभाल कर बोले, वरना कुछ भी हो सकता है। मीटिंग में एक दूसरे को देख लेने की धमकी मीटिंग के दौरान चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार के सामने ही पार्षद आपस में भिड़ रहे थे और एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे रहे थे। काफी देर चले इस हंगामे के बाद चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार ने मामले को किसी तरह शांत करवाया। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में कांग्रेस विधायक-BJP नेता में हाथापाई,VIDEO:मीटिंग में गुस्से में एक दूसरे की तरफ दौड़े; गनमैन ने MLA को छुड़ाया हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को थानेसर नगर परिषद की हाउस मीटिंग में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के बीच हाथापाई हो गई। मीटिंग में बाहरी व्यक्ति, पार्षद प्रतिनिधि और मीडिया की एंट्री बैन थी। जैसे ही मीटिंग शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी के मीटिंग में बैठने का विरोध जताया। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
रोहतक में वाइस चेयरमैन ने पार्षद को दौड़ाकर पीटा,VIDEO: लेडी चेयरमैन के सामने ही कॉलर पकड़ा, गालियां दीं; जिला परिषद की मीटिंग में बिकाऊ कहने पर भड़के – Rohtak News


