[ad_1]
रोहतक के गोहाना अड्डा स्थित पंडित जगदेव सिंह सिद्धांती भवन दयानंद मठ में मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। वैदिक सत्संग का आयोजन सुबह 9 बजे शुरू हुआ। साथ ही सुबह 9 बजे यज्ञ किया गया।
सत्संग के मुख्य वक्ता एमडीयू संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष वैदिक विद्वान डॉ. बलदेव रहे। उन्होंने स्वामी दयानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के कार्यालय अधीक्षक सत्यवान आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन वेद प्रचार मंडल के जिला प्रधान सुभाष सांगवान ने किया।
[ad_2]
रोहतक में दयानंद मठ में हुआ मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन