[ad_1]
Last Updated:
Haryana Basketball Player Death: हरियाणा के रोहतक की बास्केटबॉल नर्सरी में टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्रवाई की, जिला खेल अधिकारी सस्पेंड और नर्सरी निलंबित की गई है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. सबसे दुख की बात है कि हार्दिक का सिलेक्शन टीम इंडिया में भी हो चुका था.
चंडीगढ़. हरियाणा के रोहतक में खेल नर्सरी में बास्केटबॉल कोर्ट में टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इस मामले में मामले में जिला खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया. वहीं, जिस बास्केटबॉल नर्सरी में यह हादसे हुआ, उसे भी निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, खेल राज्य मंत्री की ओर से 28 नवंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हाई लेवल बैठक बुलाई गई है. इस मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी जिला अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, रोहतक के लाखन माजरा गांव में युवा स्पोट्स क्लब ने बास्केट बॉल का ग्राउंड बनाया है और यहां पर खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं. मैदान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. इसी मैदान पर हार्दिक प्रैक्टिस कर रहा था. वह इस दौरान वार्म अप हो रहा था तो बास्केटबॉल में गोल करने के लिए गए पोल से उछलकर लटका. पहली बार में तो सब कुछ ठीक था. लेकिन जब वह दूसरी बार लटका तो पोल उखड़कर उस पर गिरा. छाती पर पोल गिरने से हार्दिक उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई. जब तक साथी दौड़कर उसके पास पहुंचे तब तक मौत हो गई. यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. गौरतलब है कि हार्दिक का टीम इंडिया में भी सिलेक्शन हो चुका था और हाल ही में वह कैंप से लौटा था.
सरकार को कांग्रेस ने घेरा
इस पूरे मामले में कांग्रेस नेताओं ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा. सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने इसे हत्या करार दिया.वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन कहा कि उन्होंने कहा कि मीडिया से ही उन्हें जानकारी मिली है. गौरतलब है कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में भी इसी तरह के एक हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
[ad_2]


