[ad_1]
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 33वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शानदार मुकाबले हुए। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में स्पर्धा के अंडर-19 पुरुष वर्ग में क्रिस ने 2-0 से वेदांत को हराया। अंडर-17 वर्ग में नवराज ने 2-1 ने जयवर्धन हुड्डा को हराकर जीत हासिल की। अंडर-17 महिला वर्ग में मांशवी राणा ने अर्शिता को हराया। वहीं, सीनियर कैटेगरी पुरुष वर्ग डबल में वेदांशु दाहिया व कृश ने जीत हासिल की। अंडर- 13 में वाणी का कादयान ने 17- 16 से भानवी को हराया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर अलग- अलग श्रेणी के 100 से अधिक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ रेफ्री गौरव चौहान व उनकी टीम ने सहयोग दिया।
[ad_2]
रोहतक: बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कृश ने 2-0 से वेदान्त को हराया



