{“_id”:”68b8b13cc77912cea30f0aa1″,”slug”:”the-double-engine-government-has-forgotten-rohtak-ajay-jain-rohtak-news-c-17-roh1020-721003-2025-09-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रोहतक को भूल गई डबल इंजन की सरकार : अजय जैन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:51 AM IST
रोहतक। डबल इंजन की सरकार के विकास को भूल गई है। शहर में जन समस्याओं का अंबार लगा है। कुछ समस्याएं तो कई वर्षों से जस की तस बनी हुई हैं। यह कहना है पूर्व पार्षद अजय जैन टाटू का। बुधवार को अपने बयान में उन्होंने जनता की परेशानी का मुद्दा उठाया।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि 11 वर्षों से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इनका काम प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना व जनता को सभी समस्याओं से निजात दिलाना है। वास्तव में ऐसा नहीं हो रहा है। गंदे पानी की समस्या, सीवर समस्या, टूटी सड़कों की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। प्रदेश के मुखिया भी रोहतक का विकास नहीं चाहते हैं, इसीलिए लंबे समय अधिकारी यहां नियुक्त नहीं होते हैं। इनकी विकास के प्रति सोच भी नकारात्मक होती है।
[ad_2]
रोहतक को भूल गई डबल इंजन की सरकार : अजय जैन