रोहतक के कलानौर में महिला की बालियां छीनी: बकरी चराने गई थी, स्कूटी छोड़कर भागा बदमाश, कार्रवाई की मांग – Kalanaur News Latest Haryana News

[ad_1]

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रोहतक के कलानौर में गांव बलम में बकरी चराने गई महिला से बालियां छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

जानकारी में गांव बालम निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पास बकरी है। वह उसे गांव के सरकारी स्कूल के पास चरा रही थी, तभी अचानक पीछे से एक अज्ञात लड़का आया और उसे धक्का देकर गिरा दिया तथा उसके कानों से सोने की बालियां छीनकर स्कूटी पर भागने लगा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। ऐसे में स्कूटी सवार लुटेरा अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग गया। उन्होंने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन लड़का नहीं मिला। फिलहाल पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है तथा पुलिस से अज्ञात लुटेरे के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

[ad_2]

Source link