रोहतक के एडवांस चोर, पान की दुकान पर गए सिगरेट लेने, नाक के नीचे से ले भागे पूरा डिब्बा Latest Haryana News

[ad_1]

आज तक आपने चोरी के कई वीडियो देखे होंगे. चोर अक्सर आंखों में धूल झोंक कर चोरी कर लेते हैं. आपको पता भी नहीं चलेगा और चोर रफूचक्कर हो जाएंगे. लेकिन जब से सोशल मीडिया आया है चोरों के ये तौर तरीके अब एक्सपोज होने लगे हैं. ऐसे में इन्हें भी नए-नए प्लान्स अपनाने पड़ते हैं. कुछ चोर तो इतने शातिर हो गए हैं कि दिन के उजाले में ऐसा कांड कर जाते हैं कि यकीन भी नहीं हो पाता है कि आपके साथ चोरी हो चुकी है.

रोहतक में दो चोरों ने दिन के उजाले में ऐसा कांड किया कि दुकानदार भी हैरान रह गया. पहले का जमाना था जब चोर खाली घरों को निशाना बनाकर सामान चुराते थे. लेकिन अब तो दिन के उजाले में आपकी आंखों के सामने ही सारा कांड हो जाएगा और आप समझ भी नहीं पाएंगे कि आपके साथ कांड हो गया है. सोशल मीडिया पर रोहतक का ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दो शख्स बाइक से दिन के उजाले में एक पान दुकान में आए और बड़े आराम से एक पैकेट सिगरेट लेकर फरार हो गए.

ऐसे की चोरी
सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया गया. खुद पान की दुकान वाले ने ये वीडियो शेयर किया. इसमें देखा जा सकता है कि दिन के उजाले में ही दो युवक दुकान पर आए. दोनों बाइक से पहुंचे थे. इनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरे ने आकर सिगरेट का डिब्बा मांगा. इसके बाद डिब्बे की कीमत पर दुकानदार से मोलमोलाई की गई. दुकानदार ने कीमत कम भी कर दी. इसके बाद दूसरे शख्स ने, जो बाइक पर बैठा था, उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहकर पहले को अपने पास बुलाया. इसके बाद दोनों बाइक पर चढ़कर भाग निकले.



[ad_2]

Source link