रोहतक: केसर से से मेहंदी तक की रस्में पूरी, आज दीक्षा लेंगी लब्धि Latest Haryana News

[ad_1]


लब्धि जैन के दीक्षा महोत्सव से पूर्व बुधवार को जैन स्थानक में मेहंदी रस्म निभाई गई। केसर रस्म के साथ शुरू हुई रस्म प्रक्रिया बुधवार शाम को संपन्न हुई। यहां महिलाओं ने मंगल गीत गाए व नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की। वीरवार को दीक्षा महोत्सव में जैन संत अभिषेक मुनि लब्धि को दीक्षा देंगे।

जैन मुनि ने कहा कि दीक्षा के लिए लब्धि को प्रकृति ने चुना है। बड़ी बहन के संयम मार्ग पर चलने के बाद अब वह भी उसी मार्ग का अनुसरण करेंगी। इस कठिन मार्ग का कम ही लोग अनुसरण कर पाते हैं। लब्धि इस पर चलने में सक्षम है। यह संतों ने उसकी परीक्षा में माप लिया है।

[ad_2]
रोहतक: केसर से से मेहंदी तक की रस्में पूरी, आज दीक्षा लेंगी लब्धि