रोहतक एसपी का बड़ा एक्शन: शराब नष्ट न करने पर तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, थाना इंचार्ज लाइन हाजिर Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक के महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। करीब 10 दिन पहले थाने में रखी गई जब्त शराब को पूरी तरह  नष्ट नहीं करवाया गया था, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेन्द्र भौरिया तक पहुंची। एसपी महोदय ने इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह को सौंपी थी। 

Trending Videos

जांच पूरी होने के बाद 11 फरवरी बुधवार को एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में ई/एच.सी. ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एस.ए. ई/एस.आई. सतपाल शामिल हैं। 

 यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने और नियमों के सख्त पालन के लिए की गई है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। 

 

[ad_2]
रोहतक एसपी का बड़ा एक्शन: शराब नष्ट न करने पर तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, थाना इंचार्ज लाइन हाजिर