रेवाड़ी: 2 घंटे तक किया प्रदर्शन, पंजाब कर्मचारियों के समर्थन में दी चेतावनी Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों के जारी आंदोलन के समर्थन में डिपो पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे का कहना है कि यदि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की उचित मांगों को जल्द नहीं माना, तो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी भी मजबूर होकर कड़ा निर्णय लेने के लिए तैयार होंगे। पिछले तीन दिनों से पंजाब में रोडवेज कर्मचारी पूर्ण रूप से आंदोलनरत हैं और कई स्थानों पर चक्का जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों की मांगें है कि किलोमीटर स्कीम को रद्द किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के जर्जर बेड़े में बढ़ोतरी की जाए, कम से कम 10 हजार सरकारी बसें बढ़ाई जाएं, रोके गए भुगतान तुरंत जारी किए जाएं तथा निजीकरण पर रोक लगाई जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार चुनाव से पहले वादा कर चुकी थी कि सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, लेकिन अब सरकार उल्टा किलोमीटर स्कीम को जबरदस्ती थोपने का प्रयास कर रही है, जो न विभाग हित में है और न ही जनहित में।

[ad_2]
रेवाड़ी: 2 घंटे तक किया प्रदर्शन, पंजाब कर्मचारियों के समर्थन में दी चेतावनी