रेवाड़ी में मर्डर के आरोपी को घाघरा-कुर्ते में घुमाया: बाजार में वीडियो बनाते देख मुंह छिपाया; बर्थडे के दिन युवक की गोली मार हत्या की थी – Rewari News Chandigarh News Updates

[ad_1]

रेवाड़ी के बाजार में पुलिस ने मर्डर के आरोपी को घाघरा-कुर्ता में घुमाया।

हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने बुधवार को मर्डर के आरोपी को बाजार में घाघरा-कुर्ता में घुमाया। करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस उसे पैदल लेकर गई। इस दौरान लोग उसका वीडियो बनाने लगे तो वह मुंह छिपाने लगा।

.

दरअसल, एक दिन (12 अगस्त) पहले उसे घाघरा-कुर्ता में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आरोपी को इन्हीं कपड़ों में कोर्ट में पेश करने से पहले बाजार में निशानदेही के लिए लेकर गई थी।

पिछले साल 6 जुलाई को रेवाड़ी में बर्थडे के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर गई थी। यह हत्या मोमोज की दुकान पर झगड़े की रंजिश में की गई थी। जिसमें आसलवास गांव का अमित मुख्य आरोपी था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी रख दिया था।

रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी को करीब आधा किलोमीटर तक घुमाया।

अब विस्तार से उस मर्डर के बारे में पढ़िए, जिसमें आरोपी फरार था

  • मसाले की दुकान चलाता था, नौकर को मोमोज लेने भेजा: रेवाड़ी के गांव रानौली प्राणपुरा के दिनेश (35) की बावल रोड पर सुठानी-जलियावास के बीच मसाले की दुकान थी। 6 जुलाई 2024 को उसका जन्मदिन था। वह अपने ही गांव के एक दोस्त पवन कुमार के साथ दुकान पर बैठा था। उसका दोस्त पवन रेवाड़ी के एक मॉल में बाउंसर था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान (रेहड़ी) पर भेजा।
  • मोमोज लेने गए नौकर को मारे थप्पड़, तब दुकान पर पहुंचा दिनेश: मोमोज की दुकान पर खड़े जलालपुर गांव के एसपी सिंह से मोमोज पहले लेने को लेकर विवाद हो गया। इस पर एसपी ने दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए। नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमोज की दुकान पर पहुंचा और उसने नौकर की पिटाई करने वाले शख्स को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया। ​​​​​
युवक दिनेश की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

युवक दिनेश की गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

  • कार में आए आरोपी, गोलियां मारकर हुए फरार: रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर दोस्त पवन के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने वाला ही था। तभी एसपी, अमित और सुन्नी समेत 8 लोग कार और बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही दिनेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली दिनेश की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • 7 आरोपी पहले ही कर लिए थे गिरफ्तार: वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनेश के बाउंसर दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिछले साल ही पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। आ‌ठवें आरोपी अमित को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया।

भेष बदलकर रहता था आरोपी अमित रेवाड़ी हेडक्वार्टर के DSP डॉ. रविंद्र ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिलाओं के कपड़े पहन कर रहता था। महिला के कपड़ों में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घाघरा-कुर्ता में उसे निशानदेही के लिए बाजार में घुमाया था।

आरोपी एक साल से फरार था। वह अपने परिचित के यहां छिपा था।

आरोपी एक साल से फरार था। वह अपने परिचित के यहां छिपा था।

5 हजार रुपए का इनाम रखा था कसौला थाना में दर्ज मर्डर मुकदमे में नामजद अमित कोर्ट से पीओ घोषित था। जिस पर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस इसे पकड़ने के लिए काफी दिन से प्रयास कर रही थी।

आरोपी के खिलाफ साल 2018 में पॉक्सो एकट के तहत पहला मुकदमा महिला थाना में दर्ज हुआ था। अमित के खिलाफ मॉडल टाउन में आर्म्स एक्ट, कसौला थाना में मर्डर व आर्म्स एक्ट और सिटी थाना में मर्डर व आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं।

फिरौती मांगने वाले को पहनाई थी स्कर्ट इससे पहले रेवाड़ी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने वाले बदमाश रोहित उर्फ कालिया को स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवा दिया और हथकड़ी पहनाकर परेड कराई थी। वह 12 साल बाद जेल से बाहर आया था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर कहा कि धंधा करना है तो 10 लाख रुपए तैयार कर लेना। इसके बाद वह वहां से चला गया था। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत आई तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

फिरौती मांगने वाले बदमाश को रेवाड़ी पुलिस ने पहनाई थी स्कर्ट।

फिरौती मांगने वाले बदमाश को रेवाड़ी पुलिस ने पहनाई थी स्कर्ट।

[ad_2]
रेवाड़ी में मर्डर के आरोपी को घाघरा-कुर्ते में घुमाया: बाजार में वीडियो बनाते देख मुंह छिपाया; बर्थडे के दिन युवक की गोली मार हत्या की थी – Rewari News