रेवाड़ी में चोरी करने वाला आरोपी काबू: दुकान का शटर तोड़ बैटरी-इन्वर्टर चोरी, कोर्ट में किया पेश – Rewari News Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा के रेवाड़ी ज़िले के कोसली कस्बे में बैटरी-इन्वर्टर की दुकान पर चोरी करने के मामले में अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी इकबाल उर्फ बल्ली के रूप में हुई है। पुलिस द्वार

.

नकदी चोरी कर फरार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कोसली निवासी अजय कुमार ने तहसील रोड कोसली पर इन्वर्टर, बैटरी की दुकान कर रखी है। जिसकी दुकान से 14 जून की रात को चार अज्ञात व्यक्तियों ने शटर तोड़ कर दुकान में रखे इन्वर्टर, बैटरी व नकदी को चोरी करके ले गए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

एक दिन के रिमांड पर लिया

वहीं अपराध शाखा-II धारूहेड़ा पुलिस ने मामले में एक आरोपी जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी इकबाल उर्फ बल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

[ad_2]

Source link