[ad_1]
रूस-यूक्रेन की सीमा पर फंसे दो युवकों अंकित जांगड़ा उम्र 23 साल और विजय कुमार उम्र 25 साल का परिवार के लोगों से तीन दिन से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है। बेटे अंकित से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशीला ने रुंधे गले से बताया कि “जे सरकार म्हारी सुनाई करे तो हमारा बच्चा वापस आ जै, म्हे बहुत परेशान है। मुझे विश्वास है मोदी सरकार पै, बेटे जरूर अपने वतन लौटेंगे।”
गांव कुम्हारिया के अंकित जांगड़ा और विजय कुमार का तीन दिन बाद भी परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। परिवार मोबाइल फोन पर मैसेज कर रहा है, लेकिन नेटवर्क नहीं आ रहा है। अंकित की मां सुशीला ने बताया कि परसों बात हुई, फिर कोई बात नहीं हुई। वीरवार रात को अंकित ने अपने भाई रघुबीर के मोबाइल फोन पर वॉइस मैसेज भेजा था कि बचा लो सुबह 5 बजे युद्ध क्षेत्र में ले जाएंगे। वहीं, विजय ने अपने भाई सुनील के पास मैसेज किया था। हालांकि इससे पहले रूस में दोनों के सोशल मीडिया एप डिलीट करवा दी गई थी। दोनों वीडियो कॉल के जरिये परिवार से संपर्क कर रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। वीडियो में दोनों सेना की वर्दी में नजर आ रहे थे।
[ad_2]



