in

रूस ने यूक्रेन में एक और शहर पर कब्जा करने का किया दावा, कीव ने नहीं दी प्रतिक्रिया – India TV Hindi Today World News

#

[ad_1]

Image Source : FILE AP
रूस और यूक्रेन के बीच जंग

कीव: रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन में महीनों तक चली लड़ाई के बाद महत्वपूर्ण शहर कुराखोव पर कब्जा कर लिया है। कुराखोव पूर्वी सीमा रेखा पर यूक्रेनी सेना के लिए एक महत्वपूर्ण गढ़ है। इसमें एक औद्योगिक क्षेत्र और एक ताप विद्युत संयंत्र है। यह पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थित है। रूस-यूक्रेन युद्ध के लगभग तीन साल पूरे होने के बीच रूस ने यह दावा किया है। हालांकि, इस दावे को लेकर कीव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

यूक्रेनी सेना ने रूसी क्षेत्र में किया आक्रमण

एक दिन पहले ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में नया आक्रमण शुरू किया है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो सप्ताह बाद शपथ लेने के मद्देनजर युद्ध में अनिश्चितता नजर आ रही है। किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले युद्ध क्षेत्र में बढ़त बनाने के लिए दोनों पक्षों द्वारा प्रयास तेज हो गए हैं। 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग

Image Source : FILE AP

रूस और यूक्रेन के बीच जंग

ट्रंप के आने से पड़ेगा प्रभाव

ट्रंप ने युद्ध को समाप्त करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी योजनाओं का विवरण नहीं दिया है, लेकिन व्हाइट हाउस में उनकी उपस्थिति से युद्ध की स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने सहयोगियों से हवाई सुरक्षा को और पुख्ता बनाने में मदद की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह जर्मनी में इस सप्ताह होने वाली बैठक में अपने सहयोगियों से अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान करेंगे। (एपी)

#

यह भी पढ़ें:

शेख हसीना के खिलाफ यूनुस सरकार ने कसा शिकंजा, जारी हुआ एक और गिरफ्तारी वारंट

वेस्ट बैंक में इजरायलियों को बनाया गया निशाना, PM नेतन्याहू बोले ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’

Latest World News



[ad_2]
रूस ने यूक्रेन में एक और शहर पर कब्जा करने का किया दावा, कीव ने नहीं दी प्रतिक्रिया – India TV Hindi

एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीद सकते हैं? जानें क्या कहता है नियम Today Tech News

एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीद सकते हैं? जानें क्या कहता है नियम Today Tech News

Gold-Silver price today: चांदी 230 रुपये लुढ़की, जानें आज सोने का क्या है भाव?  – India TV Hindi Business News & Hub

Gold-Silver price today: चांदी 230 रुपये लुढ़की, जानें आज सोने का क्या है भाव? – India TV Hindi Business News & Hub