in

रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर टेस्टिंग की: पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे Today World News

रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर टेस्टिंग की:  पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे Today World News

[ad_1]

मॉस्को10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार है जो हमारे खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।

यूक्रेन पर मिसाइल हमले के कुछ ही घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक देश के नाम संबोधन दिया। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिमी हमले के जवाब में रूस ने ‘नई’ इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। पुतिन ने कहा कि हमें उनके खिलाफ हमला करने का अधिकार है, जो हम पर हमला करते हैं।

पुतिन ने मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड की रफ्तार से टारगेट पर हमला करता है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि मॉस्को यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है।

रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के निप्रो शहर पर घातक मिसाइल से हमला किया था। इसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल (ICBM) से हमला किया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कल ही जेलेंस्की के दावे को खारिज कर दिया था।

यूक्रेन के निप्रो शहर में रूस के हमले के बाद इमरजेंसी सर्विस आग को बुझाती हुई।

यूक्रेन के निप्रो शहर में रूस के हमले के बाद इमरजेंसी सर्विस आग को बुझाती हुई।

निप्रो शहर में रूसी हमले के बाद एक घर की छत टूट गई।

निप्रो शहर में रूसी हमले के बाद एक घर की छत टूट गई।

पुतिन बोले- यूक्रेन जंग को बढ़ा रहे पश्चिमी देश रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन जंग अब वैश्विक संघर्ष में तब्दील हो रही है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइलों का रूसी जमीन पर इस्तेमाल करने की अनुमति देकर इस संकट को और बढ़ा रहे हैं।

पुतिन ने अपने कहा कि रूस, अगर हाइपरसोनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो वह हमले से पहले वहां के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चेतावनी जारी करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम रूसी मिसाइलों को रोकने में कभी कामयाब नहीं होंगे।

पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों का हथियार मिलने से जंग के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

4 दिन में रूस-यूक्रेन जंग में क्या-क्या हुआ?

18 नवंबर

1. बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल इस्तेमाल करने की इजाजत दी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल- आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) इस्तेमाल करने की इजाजत दी। अमेरिका ने यूक्रेन को अक्टूबर 2023 में ही ये हथियार दिया था, लेकिन उसे इसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी जमीन पर करने की अनुमित मिली हुई थी।

2. नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने कहा रूस-यूक्रेन के पड़ोसी देश नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया। इन देशों ने पर्चे बांटकर अपने नागरिकों को युद्ध को लेकर आगाह किया। इसके अलावा जरूरी सामानों का स्टॉक रखने और अपने सैनिकों को जंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

19 नवंबर

1. यूक्रेन ने रूस पर ATACMS दागीं बाइडेन सरकार के रजामंदी मिलते ही यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका से मिली लंबी दूरी की 6 ATACMS मिसाइलें रूस के ब्रियांस्क इलाके में दागीं। रूस ने 5 मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया था।

2. पुतिन ने न्यूक्लियर हथियार से जुड़े नियमों में बदलाव किया पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देने से जुड़े एक फैसले को मंजूरी दी। नए नियम के मुताबिक अगर कोई देश जिसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, अगर वो किसी न्यूक्लियर पावर वाले देश के सपोर्ट से रूस पर हमला करता है तो इसे रूस के खिलाफ जंग का ऐलान समझा जाएगा। ऐसी स्थिति में मॉस्को न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

20 नवंबर

1. यूक्रेन ने ब्रिटिश शैडो क्रूज मिसाइलों से हमला किया यूक्रेन ने ब्रिटेन की ‘स्टॉर्म शैडो क्रूज’ मिसाइल से रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया। ब्रिटेन ने एक साल पहले यूक्रेन को ये हथियार दिए थे। हमले के बाद रूस ने कहा कि उन्होंने दो ब्रिटिश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।

2. अमेरिका ने यूक्रेन को लैंडमाइन्स देने की मंजूरी दी रूसी सेना को यूक्रेन के पूर्वी इलाके में बढ़ने से रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को एंटी पर्सनल लैंड माइन्स देने का फैसला लिया। अमेरिका ने यूक्रेन को इन माइन्स का इस्तेमाल यूक्रेन की सीमा में ही करने को कहा।

3. चार देशों ने कीव में दूतावास बंद किए रूस के यूक्रेन पर हमला करने के इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद अमेरिका ने कीव में एक दिन के लिए एम्बेसी बंद कर दी। इसके बाद इटली, ग्रीस और स्पेन ने भी ऐसा ही किया।

21 नवंबर

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल टेस्टिंग की रूस ने यूक्रेन पर इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की। इस मिसाइल का नाम ‘ओरेश्निक’ है। इसकी स्पीड 2.5 से 3 किमी प्रति सेकेंड है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने वाले पश्चिमी देशों पर हमले की चेतावनी दी।

……………………………………….

यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

यूक्रेन ने पहली बार रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दागीं:बाइडेन ने 2 दिन पहले दी थी मंजूरी; पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दी थी

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका से मिली लंबी दूरी की मिसाइलें उनके इलाके में दागी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने मंगलवार सुबह ब्रियांस्क इलाके में लंबी दूरी वाली 6 आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइलें दागीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर टेस्टिंग की: पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन के मददगारों पर हमला करेंगे

हिसार में मर्डर: बाइक पर जा रहे बाप-बेटे को मारी टक्कर, रॉड-डडों से हमला, पिता की मौत, आरोपियों में एयरफोर्स का जवान  Latest Haryana News

हिसार में मर्डर: बाइक पर जा रहे बाप-बेटे को मारी टक्कर, रॉड-डडों से हमला, पिता की मौत, आरोपियों में एयरफोर्स का जवान Latest Haryana News

खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मामले में फिर पलटा कनाडा, कहा-“नहीं हैं सुबूत” – India TV Hindi Today World News

खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मामले में फिर पलटा कनाडा, कहा-“नहीं हैं सुबूत” – India TV Hindi Today World News