[ad_1]
रूस के कामचटका में आज सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे आया। जिसमें कई इमारतों, घरों और एक किंडरगार्डन स्कूल को नुकसान पहुंचा है। भूकंप से कई घरों की छत गिर गई, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
कामचटका में आए भूकंप के बाद अमेरिका और जापान के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
रूस में भूकंप से जुड़े फुटेज देखिए….

रूस के कामचटका में भूकंप से उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

भूकंप के कारण कामचटका में एक दुकान में रखी चीजें गिरने लगी।

रूस के कामचटका में एक एयरपोर्ट पर भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कामचटका में भूकंप के कारण कई दुकानों को नुकसान पहुंचा।

भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान घरों और इमारतों को पहुंचा है।

रूस में भूकंप के झटकों से बाल्टी में रखा पानी हिलने लगा।

कामचटका में भूकंप के झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगा।

कामचटका के किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को भूकंप से नुकसान पहुंचा है।

रूस के कामचटका में आए भूकंप के बाद हवाई में लोग गाड़ियों में जरूरी चीजें भरकर सुरक्षित जगहों पर जाते हुए।

कामचटका के सेवेरो-कुरीलस्क शहर में बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है।

जापान के चिबा प्रान्त के सोसा शहर में कुजुकुरी तट पर लहरें टकराती नजर आईं।

रूस के उत्तरी तट पर भूकंप से नुकसान पहुंचा। कई पेड़ गिर गए।
——————————————————
ये खबर भी पढ़ें….
रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता: 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं; जापान ने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर खाली कराया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, PHOTOS: 4 मीटर तक ऊंची लहरे, घरों-इमारतों को नुकसान, अमेरिका-जापान में भी सुनामी का अलर्ट
