[ad_1]
कामचटका में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
रूस के कामचटका में शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया।
USGS ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 7.4 कर दिया। पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में रूस के तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले 30 जुलाई को यहां 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। कामचटका में बीते तीन महिनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 3 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

इस साल का दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप कामचटका आया
रूस के कामचटका में जो प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, इस साल भूकंपीय गतिविधियों का केंद्र रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल यहां कुल 1,200 से अधिक भूकंप दर्ज किए गए हैं।
इनमें से अधिकांश छोटे-मोटे (मैग्निट्यूड 2.0 से 4.0 के बीच) थे, लेकिन 4.0 या इससे ऊपर के 150 से ज्यादा भूकंप हुए। इस क्षेत्र में आज आए भूकंप समेत 3 बड़े भूकंप 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के दर्ज किए गए हैं।
साल 2025 का सबसे विनाशकारी भूकंप 30 जुलाई को रूस के कामचटका में पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। यह पिछले 10 वर्षों का सबसे बड़ा झटका था।
इसने कई देशों को प्रभावित किया। यह भूकंप समुद्री क्षेत्र में आए जिसके कारण ज्यादा तबाही नहीं हुई। इसके बाद 3 अगस्त को 7 तीव्रता का भूकंप कामचटका के कुरिल द्वीपों के पास आया था।

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया था।

भूकंप के बाद रूस के कामच कामचटका में पहाड़ का हिस्सा खिसकते हुए समुद्र में गिर गया था।
6 महीनों में दुनिया भर में 1लाख से ज्यादा भूकंप आए
पिछले 6 महीनों ( मार्च से 13 सितंबर 2025) में दुनिया भर में भूकंपों का एक सिलसिला जारी है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक इस अवधि में लगभग 1लाख,10 हजार भूकंप दर्ज किए गए।

जानिए कहां, कितना खतरनाक भूकंप आया…
अफगानिस्तान में भूकंप से 3 हजार मौतें हुईं
अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 31 अगस्त 2025 को आए 6.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप 2 लाख की आबादी वाले जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया। यह राजधानी काबुल से 150 किमी दूर है।
भूकंप से हजारों घर ढह गए और सैकड़ों गांव तबाह हो गए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मृतकों की संख्या 3,000 से अधिक हो चुकी है, जबकि 4,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
भूकंप के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए। शहर में रातभर झटके महसूस किए गए थे।

अफगानिस्तान में भूकंप के कारण मलबे में दब कर छोटी बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के शव को गोद में उठाए पिता।

अफगानिस्तान में भूकंप से 3 हजार से ज्यादा मौतें हुईं।
म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 2 हजार जाने गईं
म्यांमार में 28 मार्च 2025 को सागाइंग क्षेत्र में 7.7 से 7.9 का तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप यहां 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप था। इसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में महसूस किए गए।
इस भूकंप में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। CNN ने एक जियोलॉजिस्ट के हवाले से बताया है कि इस भूकंप का असर 334 एटॉमिक बम में ब्लास्ट के बराबर था।
म्यांमार में 2 दिन में 3 भूकंप आए थे। पहला भूकंप 28 मार्च को सुबह 7.7 तीव्रता, दूसरा 28 मार्च की ही रात 11.56 बजे 4.2 तीव्रता का और तीसरा भूकंप 29 मार्च को दोपहर 3:30 एक 5.1 की तीव्रता का आया था।

बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत भूकंप से धराशायी हो गई थी।

इमारत ढहने से धूल का गुबार उठा, जिसके बाद लोग भागते दिखाई दिए थे।
अंटार्कटिका के पास समुद्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप
अंटार्कटिका के पास 30 अगस्त 2025 को दक्षिण अटलांटिक महासागर में साउथ शेटलैंड द्वीपों के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।
यहां मानव बस्तियां कम हैं, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। USGS के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में ड्रेक पैसेज के पास 11 किमी की गहराई में था।
ड्रेक पैसेज साउथ अमेरिका के दक्षिणी सिरे (केप हॉर्न) और अंटार्कटिका के बीच का समुद्री रास्ता है। यह अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ता है। इसे बहुत तूफानी और खतरनाक माना जाता है। इसका नाम सर फ्रांसिस ड्रेक के नाम पर रखा गया है।


[ad_2]
रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी; बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 3 भूकंप दर्ज हुए