[ad_1]
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि युद्ध जल्द रोका जाना चाहिए और क्षेत्र में तनाव कम करना जरूरी है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक पुतिन ने बातचीत के दौरान अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि इस संघर्ष का समाधान राजनीतिक तरीकों से निकाला जाना चाहिए। फोन कॉल के दौरान पजशकियान ने रूस के समर्थन और मानवीय सहायता के लिए आभार जताया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बताया था कि उनकी पुतिन से फोन पर बातचीत हुई है। ट्रम्प के मुताबिक दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध और यूक्रेन के हालात पर चर्चा की थी। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने ईरान युद्ध को खत्म कराने में मदद की पेशकश की है, हालांकि उन्होंने पुतिन से कहा कि अगर वे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद करें तो यह ज्यादा बेहतर होगा। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
[ad_2]
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की: बोले- युद्ध जल्द रोका जाए, तनाव कम करना जरूरी; इससे पहले ट्रम्प से चर्चा की

