in

रिलायंस ने NMIIA में 74% हिस्सेदारी खरीदी: 1,628 करोड़ रुपए में हुई डील, ये सहायक कंपनी की तरह काम करेगी Business News & Hub

रिलायंस ने NMIIA में 74% हिस्सेदारी खरीदी:  1,628 करोड़ रुपए में हुई डील, ये सहायक कंपनी की तरह काम करेगी Business News & Hub

[ad_1]

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने नवी मुंबई आईआईए प्राइवेट लिमिटेड (NMIIA) में 74% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए रिलायंस ने 1,628 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह कंपनी NMIIA महाराष्ट्र में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एरिया (IIA) डेवलप करने का काम करती है। इस डील के बाद NMIIA रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की सहायक कंपनी बन गई है। रिलायंस ने NMIIA के 57,12,39,588 शेयर 28.50 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे हैं।

NMIIA की बाकि 26% की हिस्‍सेदारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) के पास है। बता दें NMIIA को महाराष्ट्र सरकार ने IIA के विकास के लिए ‘स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी’ नियुक्त किया है। यह अथॉरिटी शहर की योजना और विकास का काम देखेगी।

2004 में हुई थी NMIIA की शुरुआत NMIIA की शुरुआत 15 जून, 2004 को हुई थी। महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन अधिनियम, 1966 के तहत “विशेष योजना प्राधिकरण” के रूप में मान्यता प्राप्त, NMIIA ने 34.89 करोड़ रुपए (FY24), 32.89 करोड़ रुपए (FY23) और 34.74 करोड़ रुपए (FY22) का कारोबार हासिल किया है।

इरा बिंद्रा को रिलायंस का HR डिपार्टमेंट का ग्रुप प्रेसिडेंट बनाया इरा बिंद्रा को रिलायंस इंडस्ट्रीज के HR डिपार्टमेंट का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। 47 साल की बिंद्रा ग्रुप की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होने वाली ऐसी पहली महिला सदस्य हैं जो अंबानी परिवार से नहीं हैं। इसके अलावा वो एग्जीक्यूटिव कमेटी में सबसे कम उम्र की महिला होंगी।

इससे पहले इरा बिंद्रा USA की मेडट्रॉनिक कंपनी में HR हेड और ग्लोबल रीजन्स की वाइस प्रेसिडेंट थीं। इरा बिंद्रा ने 1998 में दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुकेशन किया। इसके बाद 1999 में नीदरलैंड के मास्ट्रिच स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुऐशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मई 2018 में मेडट्रॉनिक में शामिल होने से पहले GE कैपिटल, GE इंडिया, GE हेल्थकेयर और GE ऑयल एंड गैस के साथ काम किया।

इससे पहले इरा बिंद्रा USA की मेडट्रॉनिक कंपनी में HR हेड और ग्लोबल रीजन्स की वाइस प्रेसिडेंट थीं।

इससे पहले इरा बिंद्रा USA की मेडट्रॉनिक कंपनी में HR हेड और ग्लोबल रीजन्स की वाइस प्रेसिडेंट थीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
रिलायंस ने NMIIA में 74% हिस्सेदारी खरीदी: 1,628 करोड़ रुपए में हुई डील, ये सहायक कंपनी की तरह काम करेगी

IND vs AUS 3rd Test: ब्रिसबेन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें क्या बारिश फिर करेगी खेल खराब? – India TV Hindi Today Sports News

IND vs AUS 3rd Test: ब्रिसबेन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें क्या बारिश फिर करेगी खेल खराब? – India TV Hindi Today Sports News

Kisan Andolan Delhi Chalo March LIVE: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 7 किसान घायल, वाटर कैनन और टियर गैस के गोले दागे, बजरंग पुनिया भी पहुंचे Haryana News & Updates

Kisan Andolan Delhi Chalo March LIVE: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 7 किसान घायल, वाटर कैनन और टियर गैस के गोले दागे, बजरंग पुनिया भी पहुंचे Haryana News & Updates