राहुल के बयान पर भाजपा कर रही राजनीति : पराग Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। राहुल गांधी के रवनीत बिट्टू को गद्दार कहे जाने वाले बयान को लेकर जिले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा और शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस बयान को सिख धर्म से जोड़कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है जबकि राहुल ने किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि राहुल ने केवल एक व्यक्ति को गद्दार कहा है न कि पूरे सिख समाज या सिख धर्म को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सिख धर्म और सिख समुदाय का सम्मान किया है। ऐसे में इस बयान को सिख धर्म से जोड़ना पूरी तरह गलत और भ्रामक है। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
राहुल के बयान पर भाजपा कर रही राजनीति : पराग