राहुल के दावों का सच: ब्राजीली मॉडल के फोटो वाले 14 वोटरों ने खुद किया वोट; 0 पता वाले मकानों की ये है सच्चाई Latest Sonipat News


Rahul Gandhi Claim
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र की सूची में ब्राजील की एक ही मॉडल के फोटो वाले 22 मतदाताओं का जिक्र किया। उनमें से 14 ने अपने वोट खुद डाले हैं। उनके फोटो जरूर गलत थे पर वोट नहीं। एक महिला वोट डालने गांव में नहीं आती। कुंडली इलाके के 7 वोटर्स का पता नहीं चल पा रहा कि ये कौन हैं। इनके वोट भी सही होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी ने राहुल की ओर से जारी लिस्ट की पड़ताल राई क्षेत्र में जाकर की तो पिछले साल विधानसभसा चुनाव में वोट डाल चुके इन 14 लोगों का कहना है कि फोटो पहले भी गलत था। किसी महिला की जगह पुरुष का लगा हुआ था तो किसी पुरुष की जगह गांव की ही किसी अन्य महिला का फोटो था। वोट डालने गए तो पहचान पत्र का मिलान करके चुनाव अधिकारियों ने वोटल डालने दिया। इनमें से कुछ ने फोटो गलत होने पर आपत्ति जताई तो सरपंच ने सही करा देने का भरोसा दिया था।

 

राहुल के दावों का सच: ब्राजीली मॉडल के फोटो वाले 14 वोटरों ने खुद किया वोट; 0 पता वाले मकानों की ये है सच्चाई