राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पेरिस ओलिंपिक के मेडल विनर: 6 मेडल जीतकर 71वें स्थान पर रहा भारत, नीरज ने सिल्वर दिलाया Today Sports News

[ad_1]

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पेरिस ओलिंपिक में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में बुलाया गया था।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने एक-एक करके सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका अनुभव जाना।

देखिए फोटोज…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी।

भारतीय खिलाड़ियों से बात करतीं राष्ट्रपति मुर्मू।

भारतीय खिलाड़ियों से बात करतीं राष्ट्रपति मुर्मू।

सरबजोत सिंह, मनु भाकर और IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा के साथ राष्ट्रपति।

सरबजोत सिंह, मनु भाकर और IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा के साथ राष्ट्रपति।

राष्ट्रपति के साथ अपना अनुभव साझा करती वेटलिफ्टर मीराबाई चानू।

राष्ट्रपति के साथ अपना अनुभव साझा करती वेटलिफ्टर मीराबाई चानू।

शूटर स्वप्निल कुसाले, मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपने-अपने मेडल दिखाते हुए।

शूटर स्वप्निल कुसाले, मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपने-अपने मेडल दिखाते हुए।

राष्ट्रपति भवन में शूटर सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले।

राष्ट्रपति भवन में शूटर सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले।

राष्ट्रपति भवन में मनु भाकर। उन्होंने भारत को दो मेडल दिलाए।

राष्ट्रपति भवन में मनु भाकर। उन्होंने भारत को दो मेडल दिलाए।

राष्ट्रपति भवन में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू।

राष्ट्रपति भवन में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू।

71वें नंबर पर रहा भारत, एक सिल्वर सहित 6 मेडल जीते
पेरिस ओलिंपिक में भारत 71वें नंबर पर रहा। यहां भारतीय खिलाड़ियों ने एक सिल्वर सहित कुल 6 मेडल जीते हैं। 11 अगस्त को समाप्त हुए गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर दिलाया। साथ ही, रेसलर अमन सहरावत ने 57 kg में, शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट और स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पेरिस ओलिंपिक के मेडल विनर: 6 मेडल जीतकर 71वें स्थान पर रहा भारत, नीरज ने सिल्वर दिलाया