in

राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे: यूक्रेन वॉर के बाद पहली भारत यात्रा; रूसी विदेश मंत्री बोले- तैयारियां की जा रहीं Today World News

राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे:  यूक्रेन वॉर के बाद पहली भारत यात्रा; रूसी विदेश मंत्री बोले- तैयारियां की जा रहीं Today World News
#

[ad_1]

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति के विजिट के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह यात्रा किस महीने या तारीख को हो सकती है।

लावरोव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद रूस की अपनी पहली विदेश यात्रा की है। अब हमारी बारी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

रूसी विदेश मंत्री ने बयान ‘रूस और भारत: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर’ समिट के दौरान दिया। इस बैठक का आयोजन रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (RIAC) ने किया था।

आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 06 दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। वह सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर (2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए) सालाना ट्रेड का टारगेट रखा था।

फरवरी 2022 में यूक्रेन वॉर शुरू होने पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी। इस विजिट से दोनों देशों के बीच 2030 के लिए नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

भारत और रूस अपने बाइलेट्रल ट्रेड को दोगुना करके सालाना 100 अरब डॉलर से ज्यादा करने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है।

2024 में दो बार रूस गए थे मोदी

PM मोदी ने साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा की थी। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे: यूक्रेन वॉर के बाद पहली भारत यात्रा; रूसी विदेश मंत्री बोले- तैयारियां की जा रहीं

फरीदाबाद में पुलिया बनी सिरदर्द! 84 गांवों के लोग परेशान, जानिए क्या है मामला? Haryana News & Updates

फरीदाबाद में पुलिया बनी सिरदर्द! 84 गांवों के लोग परेशान, जानिए क्या है मामला? Haryana News & Updates

प्रेग्नेंसी में कब करवा लेना चाहिए पहला अल्ट्रासाउंड? कई महिलाएं नहीं जानती हैं ये बात Health Updates

प्रेग्नेंसी में कब करवा लेना चाहिए पहला अल्ट्रासाउंड? कई महिलाएं नहीं जानती हैं ये बात Health Updates