{“_id”:”6967e381dc71b7d68604cf24″,”slug”:”rao-inderjit-singh-is-not-only-a-prominent-leader-of-south-haryana-but-of-the-entire-state-aarti-rao-rewari-news-c-198-1-rew1001-232080-2026-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राव इंद्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा ही नहीं, प्रदेश के बड़े नेता हैं : आरती राव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
फोटो: 29रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करती स्वास्थ्य एवं
रेवाड़ी। बुधवार को हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व पिता के विरोधियों पर बड़ा हमला बोला। कहा कि राव इंद्रजीत सिंह केवल दक्षिण हरियाणा ही नहीं बल्कि प्रदेश के बड़े नेता हैं।
Trending Videos
कद इतना बड़ा है कि राव इंद्रजीत सिंह को उनके वजूद की जरूरत नहीं है। आरती राव ने कहा कि आज भाजपा की छोटी सी सिपाही हूं। भाजपा ने मनरेगा का नाम इसे आमजन से जोड़ने के लिए जी राम जी रखा है। इससे पहले कांग्रेस ने भी तीन बार इसका नाम बदला है। योजना का नाम जवाहर योजना होता था, जिसे बाद में नरेगा और फिर मनरेगा कर दिया गया। खुद तीन बार योजना का नाम बदलने वाली कांग्रेस अब भाजपा द्वारा एक बार नाम बदलने पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि क्या नाम बदलने का ठेका कांग्रेस ने ले रखा है।
[ad_2]
राव इंद्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा ही नहीं, प्रदेश के बड़े नेता हैं : आरती राव