[ad_1]
- Hindi News
- Sports
- Elena Rybakina Australian Open 2026 Winner Update | Aryna Sabalenka
मेलबर्नकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कजाकिस्तान की टेनिस स्टार एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।
26 साल की रायबकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है। 2 साल पहले वे फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब उन्हें सबालेंका के हाथ पराजय का सामना करना पड़ा था।
आज रायबकिना ने उस हार का बदला ले लिया। रायबकिना ने पहले सेमीफाइनल मैच में अमेरिका की जेशिगा पेगुला को 6-3, 7-6 से हराकर बाहर किया था।
जीत सेलिब्रेट करती कजाकिस्तान की टेनिस स्टार एलिना रायबकिना।
दो घंटे तक चला फाइनल मुकाबला दो घंटे 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में कजाकिस्तानी स्टार ने पहला सेट जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे सेट में सबालेंका ने जोरदार वापसी की। उसके बाद रायबकिना ने तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
जोकोविच और अल्काराज में मेंस सिंगल्स का फाइनल कल टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज के बीच एक फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच रॉड लेवर एरिना में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
जोकोविच ने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। जबकि स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।

जोकोविच ने सेमीफाइनल में जैनिक सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया ।
[ad_2]
रायबकिना ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता: सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया, 2 साल पहले फाइनल हारी थीं




