राम रहीम को मिली एक माह की पैरोल, बागपत छोड़कर आई रोहतक पुलिस

ख़बर सुनें

रोहतक। हत्या व दुष्कर्म के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक माह की सामान्य पैरोल मिली है। शुक्रवार सुबह छह बजे डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में सीआईए की टीम राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर छोड़कर आई। राम रहीम को लेने के लिए मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे।
25 अगस्त 2017 को राम रहीम को सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में सजा सुनाई थी। इससे पंचकूला में हिंसा हो गई। हिंसा के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद है। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी राम रहीम को सजा हुई। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को प्रदेश सरकार ने 21 दिन की फरलो दी थी, जो गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की गई। अब राम रहीम ने सामान्य कैदी के तौर पर एक माह की पैरोल मांगी थी, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे में रहेगा। राम रहीम लेने के लिए शुक्रवार सुबह छह बजे ही हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य रोहतक पहुंच गए थे। इसके बाद रोहतक पुलिस के डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा प्रथम की टीम उसको लेकर बागपत के लिए रवाना हुई। 11 बजे के करीब पुलिस की टीम उसको छोड़कर रोहतक आ गई थी। अब पैरोल अवधि में सुरक्षा की जिम्मेदारी बागपत पुलिस की रहेगी।

.

What do you think?

छत के रास्ते मकान का दरवाजा तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी

जिले में 12 कोरोना संक्रमित मिले