[ad_1]
Last Updated:
राखी सावंत दुबई से भारत लौटकर कास्टिंग काउच पर रिएक्ट की है. उन्होंने बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में घिनौनी हरकतें झेलीं. अब इंडस्ट्री की सच्चाई और अपने संघर्ष साझा कर रही हैं.
राखी सावंत सालभर बाद दुबई से भारत लौटी हैं. जब से आई हैं तब से सुर्खियों हैं. कई बयान दे चुकी हैं तो कई इवेंट में अपने नए अंदाज से चर्चा बटोर रही हैं. अब इस बीच राखी सावंत ने कास्टिंग काउच को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने करियर की शुरुआत में घिनौनी हरकत फेस की थी.
राखी सावंत ने इंडस्ट्री में होने वाली करतूतों की पोल खोलते हुए बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी उम्र में छोटी ही थीं. इतनी समझ नहीं थी कि गंदे काम का क्या मतलब है. फेवर मांगने से डायरेक्टर का क्या मतलब है. उन्होंने काफी कुछ फेस किया है. आज जो भी हैं अपनी मेहनत के दम पर हैं.
राखी सावंत को इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं. ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी ने अपने स्ट्रगल्स और चैलेंज के बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा कि कई बार उनके साथ ऐसी हरकत हुई है. कभी कोई कहता कि रात को आओ. ये चीज करो और अगली सुबह हीरोइन बन जाओ. तब उनके दिमाग में ये चलता था कि ऐसे कौन हीरोइन बनता है.
गंदी डिमांड पर राखी सावंत
राखी सावंत ने ये भी कहा कि वह उस समय इतनी समझदार नहीं थीं. शुरुआत में उन्हें गंदी डिमांड का मतलब भी नहीं पता था. मगर अब वह इतने साल गुजार चुकी हैं तो वह यहां की रग-रग से वाकिफ हैं.
हड़का देती तब
राखी ने कहा कि उस समय किसी का खौफ नहीं था. कोई किसी से डरता तक नहीं था. आज सोशल मीडिया के आने से काफी कुछ बदला है. तब ये सब होता तो वह अच्छे से सबको हड़का देतीं. बता दें राखी सावंत भारत आ चुकी हैं. हालांकि अभी तक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
[ad_2]
‘रात में आओ, अगली सुबह बन जाओगी हीरोइन’, काम के बहाने एक्ट्रेस से हुई गंदी डिमांड, बोलीं- ‘हड़का देती अगर…’



