राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए विधायकों की एकजुटता व भाजपा के लिए सीट बचाना चुनौती; इस तरह से बन रहे समीकरण Chandigarh News Updates

[ad_1]


Rajya Sabha elections
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा समेत दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए बुधवार को चुनाव 16 मार्च को होंगे। हरियाणा से किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। फिलहाल दोनों सीटें भाजपा के पास हैं लेकिन विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाने की संभावना है। 

Trending Videos

भाजपा को दूसरी सीट भी अपने पास ही रखने के लिए नौ अतिरिक्त वोट चाहिए। इसके लिए पार्टी पूरा जोर लगाएगी। पिछले कुछ चुनावों में वोटों की संख्या पूरी नहीं होने के बावजूद भाजपा चुनाव जीतने में सफल रही है, ऐसे में कांग्रेस के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना व भाजपा से सीट छीनना चुनौती से कम नहीं होगा। 

भाजपा के लिए भी दोनों सीटें जीतकर मजबूत दावेदारी पेश करने की बड़ी चुनौती है। चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस व भाजपा में दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा से कुलदीप बिश्नोई व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नाम दावेदारों में शामिल हैं। किरण चौधरी भी दोबारा से राज्यसभा जाने के लिए प्रयासरत हैं। 

[ad_2]
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए विधायकों की एकजुटता व भाजपा के लिए सीट बचाना चुनौती; इस तरह से बन रहे समीकरण