{“_id”:”69c0c8766c392630d20fcafd”,”slug”:”chandigarh-politics-news-aap-faces-second-major-setback-as-daman-joins-congress-2026-03-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राजनीति: ढाई महीने में आप को दूसरा बड़ा झटका, दमन ने थामा कांग्रेस का दामन; चुनाव से पहले गरमाई सियासत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पार्षद दमनप्रीत सिंह कांग्रेस में शामिल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ की सियासत में उथल-पुथल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के वार्ड नंबर-17 से पार्षद दमनप्रीत सिंह ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसे आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बीते ढाई महीने में यह दूसरा मौका है जब पार्टी का पार्षद कांग्रेस में शामिल हुआ है।
Trending Videos
इससे पहले मेयर चुनाव के बाद पार्षद प्रेमलता भी पार्टी छोड़ चुकी थीं। सेक्टर-35 के राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में दमनप्रीत सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस जॉइन की।
उनके साथ पूर्व आप नेता व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सेक्टर-43 के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल भसीन, अधिवक्ता विशाल शर्मा और युवराज अष्ट भी कांग्रेस में शामिल हुए। दमनप्रीत ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ही वह मंच है जहां से वे अपने वार्ड और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं।
[ad_2]
राजनीति: ढाई महीने में आप को दूसरा बड़ा झटका, दमन ने थामा कांग्रेस का दामन; चुनाव से पहले गरमाई सियासत